फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Molestation with young lady in mau

मऊ में शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात

Sun, 08 Oct 2017 02:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 08 Oct 2017 02:14 PM IST
विज्ञापन
Molestation with young lady in mau
रेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को गर्भपात एवं दुष्कर्म का शर्मनाक मामला प्रकाश में आया है। एक युवक ने एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ सात महीने तक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


पीड़िता ने लोक लज्जा के चलते अपने घर में इस बारे में नहीं बताया। इस दौरान वह गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद मामले की जानकारी परिजनों को हुई।
विज्ञापन


जानकारी होने पर पीड़िता की मां ने शनिवार को इसकी लिखित शिकायत की तो कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर गांव के ही एक आरोपी के विरुद्ध संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में  क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed