{"_id":"5b6af4b64f1c1bb24b8b7769","slug":"mob-killed-youth-due-to-way-dispute-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ः पंचायत में भीड़ ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आजमगढ़ः पंचायत में भीड़ ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 08 Aug 2018 08:03 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के आजमगढ़ में दोस्त की बहन के घर पंचायत निपटाने पहुंचे युवक को मंगलवार की दोपहर गांव वालों ने इस कदर लात और घूसों से पिटाई की कि बुधवार की सुबह जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
दीदारगंज थाना क्षेत्र के बूढ़ापुर कुतुबअली गांव में हुई इस घटना से भय और दहशत का माहौल है। घटना के संबंध में पुलिस आठ लोगों को नामजद और एक दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
दीदारगंज थाना क्षेत्र के बूढ़ापुर कुतुबअली गांव निवासी रामसूरत यादव और धर्मराज यादव के बीच रास्ते का विवाद है। रामसूरत का आरोप है कि धर्मराज ने रास्ते में ईंट रखकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया है। विवाद सुलझाने के लिए कई बार मामला तहसील और थाने तक पहुंचा, लेकिन कोई हल नहीं निकला। मंगलवार को विवाद सुलझाने के लिए रामसूरत यादव ने पंचायत बुलाई थी।
विज्ञापन
जिसमें पवई थाने के कंजरपुर गांव निवासी रामसूरत का साला अपने मित्र कंचन राजभर (30) निवासी जाफरपुर कटिकान गांव आदि के साथ पहुंचा था। तीन बाइक और एक बोलेरो में सवार होकर यह लोग गए थे। गांव वालों के मुताबिक सभी लोग नशे में थे। पंच और रामसूरत के पक्ष में तमाम लोग जुट गए। फोन कर विपक्षी धर्मराज यादव को मौके पर बुलाया गया।

आरोपियों की हो रही तलाश
demo pic
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धर्मराज के पहुंचते ही मनबढ़ों ने उस पर हमला बोल दिया। इससे धर्मराज बाइक समेत पोखरी में गिर गया। धर्मराज पर हमला होते देख मौजूद लोग भी आपा खो बैठे और पंचायत में मौजूद बाहरी लोगों को दौड़ा लिया।
इस दौरान अन्य लोग तो फरार हो गए, जबकि कंचन बचने के लिए गन्ने के खेत में छिप गया। ग्रामीण ने उसे खेत से बाहर निकालकर लात, घूसों से पीटकर घायल कर दिया। तभी सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई जिसे देखकर लोग भाग खड़े हुए। घायलावस्था में कंचन को सीएचसी फूलपुर में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान बुधवार की सुबह कंचन की मौत हो गई।
एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रामसूरत यादव की तहरीर पर आठ नामजद और एक दर्जन अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने नामजद आरोपियों में से धर्मराज और हरिवंश को गिरफ्तार कर लिया है। शेष अन्य की तलाश की जा रही है।