{"_id":"58ac01df4f1c1b0653b23ede","slug":"mirzapur-the-missing-police-constable-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़ू के बेटे को रायफल देकर ड्यूटी कराने वाले सिपाही को मिली ये सजा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साढ़ू के बेटे को रायफल देकर ड्यूटी कराने वाले सिपाही को मिली ये सजा
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Tue, 21 Feb 2017 02:31 PM IST
विज्ञापन
up police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर के एक सिपाही द्वारा खुद के स्थान पर अपने साढू के बेटे को राइफल देकर चुनाव ड्यूटी पर भेजने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसपी ने उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की।
विज्ञापन
तीसरे चरण के मतदान में होमगार्ड को अपनी वर्दी राइफल व कारतूस देकर ड्यूटी कराने वाले सिपाही निलंबित कर दिया गया है। उस पर धोखाधड़ी, षड्यंत्र रचने आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विधान सभा चुनाव में तीन चरणों के लिए जिले के 11 सौ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसमें कटरा कोतवाली के बरौधा पुलिस चौकी पर तैनात गंगाधर राय निवासी पकड़ी थाना सुहवल जनपद गाजीपुर की ड्यूटी लगाई थी।
विज्ञापन
उसने खुद ड्यूटी पर जाने के बजाय अपने रिश्तेदार विकास तिवारी निवासी बहुआरा भुसौला थाना दोकटी जनपद बलिया भेज दिया था। विकास होमगार्ड था और बरखास्त है। सिपाही ने उसे अपनी वर्दी, सरकारी राइफल व पांच कारतूस भी दे दी थी।
सुल्तानपुर जनपद के अदौली बूथ पर 19 फरवरी को मतदान में वह तैनात था। इसी दौरान सीओ उमाशंकर मतदान का निरीक्षण करने पहुंचे तो विकास ने सीओ को झुक कर सलाम किया, जिससे उनको आशंका हुई। वर्दी देखा तो बेल्ट में गड़बड़ी मिली।
आशंका होने पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। इमिलया थानाध्यक्ष ने फर्जी सिपाही विकास तिवारी व सिपाही गंगाधर राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विकास को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इसकी जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने आरोपी सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही उसे गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।