{"_id":"5932afab4f1c1b7508bdd731","slug":"mirzapur-hospital-gate-stopped-before-inspection-of-cm-yogi-patient-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी के निरीक्षण से पहले अस्पताल का गेट किया बंद, मरीज की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएम योगी के निरीक्षण से पहले अस्पताल का गेट किया बंद, मरीज की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Sat, 03 Jun 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में मरीजों से बात करते सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया, कुशीनगर के बाद अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिर्जापुर दौरे के दौरान भी प्रशासनिक अमानवीयता का क्रूर उदाहरण देखने मिला। मिर्जापुर में सीएम योगी के मंडलीय अस्पताल के दौरे से ठीक पहले अस्पताल के गेट के बंद कर दिए गए और मरीजों को अंदर नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन
प्रशासन के इस क्रूर फैसले का शिकार एक मरीज को होना पड़ा और अस्पताल के गेट पर ही उसकी मौत हो गई। शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के मंडलीय चिकित्सालय में आगमन की सूचना मिलते ही सुबह करीब 11 बजे से मरीजों के अस्पताल में आने पर पाबंदी लगा दी गई।
विज्ञापन
इस बीच कई दिनों से बीमार चल रहे जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के बामी गांव निवासी राजन (17 वर्ष) को लेकर उसके परिवार वाले पहुंचे। शनिवार की सुबह उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी इसलिए उसे जिला चिकित्सालय इलाज के लिए लाया गया। लेकिन जैसे ही राजन गेट पर पहुंचा तो उसे रोक दिया गया।
विज्ञापन
बताया गया कि मुख्यमंत्री आने वाले हैं इसलिए अस्पताल गेट को बंद किया गया है। उनके जाने के बाद ही लोगों का इलाज कर उनको भर्ती किया जाएगा। यह सुनकर उसके परिजनों ने कहा कि उसके बेटे की हालत काफी खराब है और उसका इलाज किया जाना अत्यावश्यक है।
मरीज के परिवार वाले अधिकारियों के सामने अंदर जाने देने का गुहार लगाते रहे लेकिन किसी ने उनकी एक न सुनी और कुछ देर बाद राजन ने दम तोड़ दिया। उधर, मंडलीय चिकित्सालय प्रतिदिन मरीजों से पटा रहता था, लेकिन शनिवार को लगभग दो सौ से अधिक मरीज नहीं आए।
भर्ती भी ज्यादा मरीज नहीं हुए। पूछने पर बताया गया कि सीएम के आगमन के चलते अधिकांश मरीजों की छुट्टी कर दी गई है। यहीं नहीं लोगों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। ओपीडी में अधिक भीड़ नहीं हो इसलिए बुखार और सिर दर्द समेत अन्य बीमारी के मरीजों को नहीं आने दिया गया।