{"_id":"598dd6974f1c1b5b4a8b472e","slug":"mirzapur-attempt-to-kidnap-schoolgirl-was-going-to-home-from-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े छात्रा के साथ छेड़खानी, अपहरण का प्रयास, कॉलेज से जा रही थी घर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े छात्रा के साथ छेड़खानी, अपहरण का प्रयास, कॉलेज से जा रही थी घर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:07 PM IST
विज्ञापन
kidnap
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिकनिक मनाने आए कार सवार युवकों ने कालेज से आटो में बैठकर सहेलियों के साथ घर जा रही छात्रा से छेड़खानी की और उसके अपहरण का प्रयास किया। छात्राओं के शोर मचाने पर कार सवार शोहदे गाड़ी छोड़कर भागने लगे।
विज्ञापन
छात्राओं का शोर सुनकर ग्रामीणों ने उनको दौड़ा लिया और कुछ दूर पर एक युवक को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। घटना यूपी के मिर्जापुर जिले के चुनार-जमुई-वाराणसी मार्ग स्थित सत्तख्वा पुल के पास की है।
विज्ञापन
छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह एमए में पढ़ती है। क्लास समाप्त होने पर शाम को अपनी सहपाठियों के साथ आटो में बैठ कर शुक्रवार को जमुई जा रही थी। तभी एक कार मेेें सवार कुछ युवक आटो का पीछा करते हुए उसके साथ छेड़खानी करने लगा।
विज्ञापन
विरोध जताने पर उन लोगों ने ओवरटेक कर आटो रोक लिया और मारपीट कर मुझको जबरन आटो से नीचे उतारकर अपने कार की ओर खींचने लगे। शोर मचाने पर गांव वाले दौड़ कर आ गए तो युवक कार छोड़कर भागने लगे। ग्रामीणों ने एक आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया।
कोतवाल ने बताया कि छात्रा की तहरीर के आधार पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम रवींद्र कुमार बताया और कहा कि वह कार का चालक है।
उससे बनारस के चार युवकों ने सिद्धनाथ दरी जाने के लिए इंडिगो कार बुक कराई थी। वहां से लौटते समय शाम चार बजे के करीब युवकों ने लड़कियों से छेड़खानी की।