फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   minor girl kidnap and thrown in well at varanasi

बनारस में शौच को निकली किशोरी को किया अगवा, विरोध करने पर कुएं में धकेला

Fri, 09 Mar 2018 01:52 PM IST
क्राईम डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
क्राईम डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 09 Mar 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
minor girl kidnap and thrown in well at varanasi
सीओ भेलूपुर ने लिया संज्ञान तो आरोपी किए गए गिरफ्तार - फोटो : demo pic
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन वाराणसी में महिला अपराध से जुड़ी सनसनीखेज घटना सामने आई है। हद तो तब हो गई जब फरियाद सुनने की बजाय पुलिस ने पीड़िता को भगा दिया। 
विज्ञापन


 महिला दिवस के मद्देनजर यूपी पुलिस ने छह से आठ मार्च तक तीन दिवसीय अभियान चलाया। पुलिसकर्मियों को वुमेन पावर लाइन और महिलाओं की शिकायतों पर संवेदनशील होने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


खुद डीजीपी ट्विटर पर एक घंटे तक महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं मगर वाराणसी के लंका थाने की पुलिस पर इन सारी कवायदों का कोई असर नहीं है। इसकी बानगी गुरुवार को तब देखने को मिली जब नैपुराकला क्षेत्र की एक 14 वर्षीय किशोरी लंका थाना की रमना पुलिस चौकी पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगवा कर कुएं में धकेली गई किशोरी की फरियाद सुनना तो दूर रमना चौकी पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे भगा दिया। मामला सीओ भेलूपुर के पास पहुंचा तो पुलिस सक्रिय हुई और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

नैपुराकला निवासी मनोज कुमार का आरोप है कि उनकी बेटी ज्योति कुमारी बुधवार की रात एक बजे के लगभग शौच  जाने के लिए बाहर निकली थी। 

भाई को जान से मारने की दी धमकी

minor girl kidnap and thrown in well at varanasi
up police - फोटो : अमर उजाला
कुत्तों के भौंकने पर उन्हें भगाकर ज्योति घर की ओर आने लगी तो पड़ोस में रहने वाले अरविंद कुमार और सचिन कुमार उर्फ लालू पीछे से आकर उसका मुंह दबाकर कुछ दूर स्थित एक कुएं के पास ले गए। दोनों ने धमकाते हुए कहा कि तुम्हारे भाई को भी इसी कुएं में फेंक कर जान से मार देंगे।

इसके साथ ही ज्योति को कुएं में धकेल कर दोनों भाग निकले। संयोग से कुएं में पानी नहीं था और ज्योति शोर मचाने लगी तो भोर के समय उसकी आवाज सुनाई दी। बाल्टी और रस्सी की सहायता से ज्योति को बाहर निकाला गया।

मनोज ने बताया कि आरोपी मनबढ़ किस्म के हैं और कुछ महीने पहले भी हमला किए थे। मामले की शिकायत लेकर रमना पुलिस चौकी पर पहुंचे तो वहां से भगा दिया गया। लंका थाने पर भी सुनवाई नहीं हुई तो वो भेलूपुर सीओ के पास पहुंचे और तब जाकर पुलिस हरकत में आई।

इस संबंध में इंस्पेक्टर लंका ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश और मुकदमेबाजी का है। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस गई थी। तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed