{"_id":"59cd1d5d4f1c1ba8538b4cc8","slug":"minor-girl-gangrape-in-jaunpur-after-kidnap","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में रात के अंधेरे में 10वीं की छात्रा को किया अगवा, गैंगरेप के बाद नहर किनारे फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जौनपुर में रात के अंधेरे में 10वीं की छात्रा को किया अगवा, गैंगरेप के बाद नहर किनारे फेंका
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sun, 01 Oct 2017 10:11 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ शारदीय नवरात्र का पर्व चल रहा है, जिसमें घर-घर में कन्याओं का पूजन किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ जौनपुर में हाईस्कूल की छात्रा से गैंगरेप कर फेंक दिया गया। छात्रा बेहोशी की हालत में नहर किनारे मिली। घटना यूपी के जौनपुर जिले के एक गांव की है।
बुधवार की रात दरवाजे पर सो रही हाईस्कूल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। गुरुवार की भोर में छात्रा घर से करीब पांच सौ मीटर दूर नहर किनारे बेहोश मिली। उपचार के लिए उसे सीएचसी ले जाया गया। पीड़िता के घरवालों ने पुलिस को तहरीर दी है लेकिन देर रात तक केस दर्ज नहीं हुआ था।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। बरसठी क्षेत्र के एक गांव की हाईस्कूल में पढ़ने वाली किशोरी बुधवार की रात परिवारवालों के साथ घर के बाहर अलग चारपाई पर सो रही थी। आरोप है कि आधी रात चार लोग पहुंचे और किशोरी का मुंह दबाकर उसे उठा ले गए।
विज्ञापन
घर से पांच सौ मीटर दूर नहर किनारे चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के अचेत हो जाने पर उसे छोड़कर भाग गए। रात में घर की महिला ने उसका बिस्तर खाली देखा तो उसकी खोजबीन की जाने लगी।

यह सोचकर कि वह शौच के लिए गई होगी लोग इंतजार करने लगे लेकिन काफी देर तक नहीं लौटने पर वे उसकी तलाश करने लगे पर उसका पता नहीं चला।
छात्रा के अस्तव्यस्त कपड़े देख सकते में पड़े लोग
गुरुवार भोर में गांव के कुछ लोग नहर के किनारे पहुंचे तो वहां अस्तव्यस्त कपड़ों में किशोरी बेहोश मिली। सभी सकते में आ गए। इसकी सूचना पर घरवाले वहां पहुंचे और यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़िता को उपचार और मेडिकल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा दिया।
क्षेत्राधिकारी रामभुवन यादव भी मौके पर पहुंच गए। अस्पताल में होश आने के बाद किशोरी ने आपबीती सुनाई। पीड़िता के घरवालों ने चार आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है लेकिन देर रात तक केस दर्ज नहीं किया गया था।
क्षेत्राधिकारी रामभुवन यादव ने बताया कि उन्होंने खुद घटना स्थल पर लोगों से पूछताछ की है। तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।