{"_id":"5884d6e14f1c1b701bf006f4","slug":"minor-couple-jumped-in-front-of-train-for-daeth","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूद कर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूद कर दी जान
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मिर्जापुर
Updated Sun, 22 Jan 2017 09:29 PM IST
विज्ञापन
दो वर्षों से चल रहा था दोनों के बीच प्रेम संबंध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनार मुगलसराय रेल मार्ग स्थित सुंदरपुर गांव के सामने शनिवार की रात ट्रेन के सामने कूद कर नाबालिग प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली।
सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के कपड़ों की तलाशी ली तो उनकी जेब से आधार कार्ड मिले। युवक शिवेश पटेल निवासी कोलना अदलहाट और किशोरी की शिनाख्त स्तुति सिंह निवासिनी हिनौती माफी अदलहाट के रूप में हुई।
पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शवों को पोर्स्टमार्टम के लिए भेज दिया। अदलहाट थाना क्षेत्र के कोलना गांव निवासी शिवेश कुमार पटेल (20) नैनागढ़ स्थित आईटीआई कॉलेज में प्रथम वर्ष का छात्र था।
स्तुति (16) निवासिनी हिनौती माफी अदलहाट आदर्श जनता इंटर कॉलेज कोलना में कक्षा दस में पढ़ती थी। किशोरी युवक के गांव स्थित स्कूल में पढ़ने जाती थी। इसी बीच दोनों में जान पहचान हुई। धीरे धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई।
विज्ञापन
दोनों के बीच हुए प्रेम संबंध की जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई। कुछ दिनों तक दोनों अलग रहे लेकिन फिर उनके बीच नजदीकी बढ़ गई। दोबारा फटकारे जाने पर शनिवार की रात दस बजे किशोरी सभी को खाना खिलाने के बाद घर से अचानक गायब हो गई।
शिवेश भी इसी समय गायब हो गया। रविवार की सुबह चुनार के सुंदरपुर गांव के ग्रामीण रेलवे लाइन किनारे शौच के लिए पहुंचे तो देखा कि एक लड़के व लड़की की क्षत विक्षत लाश पड़ी है। ग्रामीणों ने मामले से तत्काल चुनार पुलिस को अवगत कराया।
जानकारी होते ही पहुंची प्रेमी जोड़े के कपड़े की तलाशी कराई तो जेब से आधार कार्ड बरामद हुए। जिसके आधार पर दोनों की शिनाख्त हुई। परिजनों के बारे में जानकारी होने पर उनको सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने बताया कि शनिवार की रात दोनों गायब हुए हैं।
उनके बीच प्रेम संबंध है इसके बारे में जानकारी नहीं है।