फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mau Girl student was seduced by romeo, students beaten on protest

छात्राओं से छेड़खानी कर रहे थे मनबढ़, विरोध करने पर छात्रों को पीटा

Fri, 11 Aug 2017 10:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Fri, 11 Aug 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
Mau Girl student was seduced by romeo, students beaten on protest
मनबढ़ों द्वारा पीटे गए छात्र - फोटो : अमर उजाला

यूपी में एंटी रोमियो स्क्वाड के गठन के बाद भी छात्राओं से छेड़खानी के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा घटना मऊ जिले की है। यहां के गुरुवार की सुबह विद्यालय जा रही छात्राओं की स्कूली बस में घुसकर मनबढ़ों ने छेड़खानी की और विरोध करने पर छात्रों को जमकर पीटा।

विज्ञापन


इस दौरान कुल सात छात्र और एक छात्रा घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे अभिभावकों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर जाम लगा दिया। इससे सूरजपुर-घोसी मार्ग पर पौने तीन घंटे जाम लगा रहा।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घटना से अवगत होने के बाद अभिभावकों को कार्रवाई करने का आश्वासन दी। इस पर जाम समाप्त हुआ। पौने तीन घंटे लगे जाम के कारण मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मधुबन थाना क्षेत्र के चचाईपार गांव स्थित संत कबीर इंटर कालेज की स्कूल बस प्रतिदिन की भांति गुरुवार की सुबह मोहम्मदपुर चट्टी से मोहम्मदपुर हसनपुर गांव के साथ क्षेत्र के बच्चों को लेकर स्कूल के लिए रवाना हुई।

बस जब घोसी कोतवाली क्षेत्र के कटाईचवर गांव के पास पहुंची, तभी गांव के कुछ मनबढ़ युवकों ने बस रोकवा लिया। साथ ही अंदर घुसकर लड़कियों के साथ छेड़खानी करने लगे। इस दौरान बस में सवार बच्चों के विरोध करने पर मनबढ़ों ने उनकी जमकर पिटाई की।

Mau Girl student was seduced by romeo, students beaten on protest
ग्रामीणों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
इससे मौके पर अफरातफरी मच गया। बस में सवार छात्र करौदी नारायणपुर गांव निवासी आदित्य नारायण सिंह पुत्र संजय, उसकी बहन श्रेया सिंह, विपुल, अतुल, अनिल यादव, अजीत, रुद्रप्रताप सिंह, प्रिंस सिंह आदि घायल हुए।

छात्रों की चीखपुकार सुनकर लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। इस दौरान मनबढ़ छात्रों को धमकी देते हुए फरार हो गए। इसबीच घटना की सूचना मिलने पर छात्रों के अभिभावक मौके पर पहुंच गए। अभिभावकों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर सड़क पर जाम लगा दिया।

सुबह आठ बजे से शुरू हुए जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान घोसी कोतवाली पुलिस ने अभिभावकों को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। साथ ही घायल छात्र, छात्राओं को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा।

इस पर 10.45 बजे के करीब जाम समाप्त हुआ। घटना के बाबत संत कबीर इंटर कालेज के प्रबंधक ओमप्रकाश यादव ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी चिन्ह्ति कर लिए गए हैं, गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed