{"_id":"595e3f9f4f1c1bed0b8b4701","slug":"mau-a-drunken-middle-aged-man-rape-with-goat-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक : मऊ में नशे में धुत अधेड़ ने बकरी के संग किया बलात्कार, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शर्मनाक : मऊ में नशे में धुत अधेड़ ने बकरी के संग किया बलात्कार, मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:48 AM IST
विज्ञापन
goat
- फोटो : goat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में नशे में धुत एक हैवान ने बकरी के साथ बलात्कार कर दिया। आसपास के लोगों ने शराबी को संबंध बनाते हुए देख लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। वहीं रेप के बाद बकरी की मौत हो गई।
विज्ञापन
मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बेलचौरा गांव में जरी का काम करने वाला अधेड़ ने बुधवार की शाम को नशे में धुत होकर बकरी के संग दुष्कर्म कर डाला। इस दौरान बकरी स्वामी की पत्नी ने अधेड़ के कृत्य को देख लिया।
विज्ञापन
जबतक वह इसकी सूचना अपने गृहस्वामी को दी, और वह मौके पर पहुंचा बकरी की मौत हो गई थी। आरोपी को लोगों ने पकड़कर उसकी धुनाई की। पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस बकरी स्वामी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी केशव उपाध्याय (45) पुत्र सहदेव गाजीपुर जिले के जंगीपुर थाने के पहेतियां गांव का निवासी है। आरोपी सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सलहाबाद मोड़ पर मौजूद एक कंपनी में लूम चलाता है। बुधवार की शाम को आरोपी नशे में धुत होकर टहलते हुए बेलचौरा गांव की तरफ गया।
रेप करते महिला ने पकड़ा, मारे शर्म के कुछ कह न सकी
बकरी
यहां गांव निवासी दुर्योधन चौहान पुत्र पल्टू चौहान की खेतों में चर रही बकरी के संग आरोपी ने दुष्कर्म किया। तभी दुर्योधन की पत्नी लौजारी वहां पहुंच गई। उसने केशव को कृत्य को देखा, और शर्म के नाते कुछ बोलने की बजाय भागकर घर आई।
लौजारी के बताने पर जबतक दुर्योधन मौके पर पहुंचा, उसकी बकरी की मर चुकी थी। इस दौरान दुर्योधन ने आरोपी को पकड़ा। साथ ही मृत बकरी और आरोपी को लेकर थाने पहुंचा।
घटनाक्रम से अवगत होने के बाद थानाध्यक्ष ने दुर्योधन की तहरीर पर थाने में रिपोर्ट दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार मामले की रिपोर्ट आप्राकृतिक दुष्कर्म और 429 के तहत दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बकरी की मौत का कारण स्पष्ट होगा।