{"_id":"5eef2c6d8ebc3e42ef42e8c1","slug":"man-suicide-hanged-before-post-a-video-on-his-facebook-account-told-why-he-took-step-in-mirzapur-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या से पहले युवक ने फेसबुक पर वीडियो डालकर बताई खुदकुशी करने की वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आत्महत्या से पहले युवक ने फेसबुक पर वीडियो डालकर बताई खुदकुशी करने की वजह
Sun, 21 Jun 2020 06:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 21 Jun 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
Facebook
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक युवक द्वारा फंदा लगा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है, लेकिन उससे पहले युवक ने शनिवार की फेसबुक पर वीडियो डाला था। इसमें मृतक ने आत्महत्या के बारे में जिक्र किया था। रविवार सुबह युवक ने सुसाइड का कदम उठा लिया।
विज्ञापन
मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर गांव निवासी अनिल विश्वकर्मा (30) की मोटर मंडी नरायनपुर में दुकान है। वह किराए पर मकान लेकर मोटर बाइंडिग का कार्य करता था। रविवार सुबह चाय की दुकान पर चाय पीने के बाद कारखाना में लगे पंखे की कुंडी में रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होते ही मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर थानाध्यक्ष अदलहाट प्रमोद यादव मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई अशोक विश्वकर्मा ने बताया कि सिकन्दरपुर चकिया निवासी साढ़ू भाई ने लगभग दो साल पहले मृतक अनिल विश्वकर्मा को दुष्कर्म के फर्जी मामले में फंसा दिया था। बाद में अनिल जमानत पर घर आया था।
विज्ञापन
Trending Videos
अशोक ने आरोप लगाया कि अनिल का साढ़ू दुष्कर्म के मामले में समझौता को लेकर रुपये व गाड़ी की मांग कर रहा था। अनिल ने अपने फेसबुक पर शनिवार को रात 10 बजे आत्महत्या करने के वीडियो को पोस्ट किया था। अशोक ने मांग की कि उसके भाई को दुष्कर्म के झूठे आरोप में फंसा कर उसे प्रताड़ित करने वाले को सजा दी जाए।