{"_id":"5bf53314bdec22698a471ad7","slug":"man-murder-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ः नशे में धुत अधेड़ ने दी जान से मारने की धमकी, पिता-पुत्र ने पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आजमगढ़ः नशे में धुत अधेड़ ने दी जान से मारने की धमकी, पिता-पुत्र ने पीटकर मार डाला
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Wed, 21 Nov 2018 03:57 PM IST
विज्ञापन
demo pic
यूपी के आजमगढ़ में तरवां थाना क्षेत्र के गोरियाडीह गांव में शराब के नशे में धुत अधेड़ की पिता-पुत्र ने पीटकर हत्या कर दी। घटना के संबंध में अधेड़ के बेटे ने तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अधेड़ की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी।
संतलाल राम (55) तरवां थाना क्षेत्र के गोरियाडीह गांव का निवासी था। उसे शराब पीने की आदत थी। नशे में धुत होकर अक्सर वह लोगों से झगड़ा कर लेता था। सोमवार की रात करीब आठ बजे संतलाल बाजार से नशे में घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के श्यामफेर से झगड़ा करते हुए उसे जान से मारने की धमकी देने लगा।
संतलाल नशे में श्यामफेर को बार-बार मारने का प्रयास करने लगा। इससे आक्रोशित श्यामफेर उसे पीटने लगा। देखते ही देखते श्यामफेर के दोनों बेटे भी पहुंच गए और लात, घूसों से पीटकर संतलाल को घायल कर दिया। संतलाल के परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक तरवां अनवर अली खां ने बताया कि संतलाल के बेटे विपिन ने तहरीर देकर श्यामफेर और उसके दोनों बेटे भीम और रोशन को आरोपित किया है। इनके विरुद्ध गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।