{"_id":"5bcac7ddbdec22699f125e5e","slug":"man-murder-due-to-land-dispute-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में घर के सामने कूड़ा रखने का किया विरोध, पड़ोसी ने अधेड़ को पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आजमगढ़ में घर के सामने कूड़ा रखने का किया विरोध, पड़ोसी ने अधेड़ को पीट-पीटकर मार डाला
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Sun, 21 Oct 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के आजमगढ़ में घर के सामने रास्ते पर कूड़ा रखने का विरोध करना संतलाल राम (55) को भारी पड़ गया। घटना से नाराज मनबढ़ पड़ोसी परिवार ने शुक्रवार की रात हैंडपंप पर हाथ धोते समय लाठी-डंडे से पीटकर संतलाल राम की हत्या कर दी।
बीच बचाव करने में छह लोग घायल हो गए। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि छह लोगों पर केस दर्ज कर लालमनी और किशन को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार चार लोगों की तलाश की जा रही है।
बरदह थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी संतलाल राम के घर के सामने लालमनी का मकान है। लालमनी का परिवार अक्सर संतलाल के घर के पास रास्ते में कचरा रख देता था। शुक्रवार को संतलाल ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में नोकझोंक के बाद उस समय मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
रात में आठ बजे संतलाल अपने दरवाजे के बाहर लगे हैंडपंप पर हाथ धो रहे थे कि तभी लालमनी के परिवार ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उनकी चीख सुन बचाने पहुंची सुनीता (22), पायल (12), खुशबू (13), योगी (60), प्यारी देवी (60) और परविंदर (28) को भी पीटकर घायल कर दिया।
देर रात जौनपुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान संतलाल की मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों का इलाज स्थानीय चिकित्सक से कराया गया। मृत संतलाल को तीन बेटे और एक बेटी है। मृतक के भाई सरजू की तहरीर पर लालमनी सहित छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।