{"_id":"5e2da0728ebc3e77dd5004bc","slug":"man-murder-died-of-cousin-mla-in-ghazipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर से गायब विधायक के चचेरे भाई का बेरहमी से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घर से गायब विधायक के चचेरे भाई का बेरहमी से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट
Sun, 26 Jan 2020 07:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 26 Jan 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
मृतक की लाश।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक युवक की सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक एक विधायक का चचेरा भाई बताया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के डिहियां ग्राम निवासी लाल बाबू पासी(35) का शव रविवार को गाजीपुर-आजमगढ़ सीमा के पास भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के घटारो नदी के किनारे स्थित हनुमान मंदिर के पास मिला। सिर पर चोट के निशान हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि युवक की किसी ने कुचलकर हत्या की और शव को फेंक दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मृतक सैदपुर क्षेत्र के विधायक सुभाष पासी का चचेरा भाई है, जो शनिवार से ही घर से गायब था।