सोनभद्र: बाइक चोरी के आरोप में जंगल में ले जाकर युवक की हत्या, भाजपा नेता समेत चार गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले के बिछड़ी जंगल में मंगलवार शाम मनबढ़ों ने बाइक चोरी करने के आरोप में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। घर वालों की तहरीर पर भाजपा के मंडल मंत्री समेत चार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने सभी को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
औड़ी निवासी अनुराग सिंह की बाइक 28 अगस्त को चोरी हो गई थी। मंगलवार को अनुराग अपने साथियों के साथ औड़ी निवासी छोटू (20) को घर से बुलाकर बिछड़ी के जंगल में ले गया। वहां बाइक चोरी के आरोप में उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सभी आरोपी शव बोलेरो में छोड़कर भाग गए।
इस मामले में छोटू के पिता रामबली की तहरीर पर अनुराग सिंह निवासी श्रीराम भंडार कहुंआनाला, भाजपा के मंडल मंत्री इशु जायसवाल निवासी औड़ी, गौरव कालरा निवासी औड़ी एवं हिमांशु राय निवासी कहुआनाला पर केस दर्ज कर लिया गया है। छोटू के परिजनों का कहना है कि इस घटना में कुछ और लोग शामिल हैं।
उन्हें पुलिस बचा रही है। पिपरी के क्षेत्राधिकारी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि छोटू चोरी के आरोप में 2016 में जेल गया था। कोर्ट से उसे छह माह की सजा भी हुई थी। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि अधिकारियों को घटनास्थल पर भेज कर जांच कराई गई है। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात है।