यूपी : 180 रुपये को लेकर ढाबे पर चले लाठी-डंडे, खाना खाने आए युवक की पीट-पीटकर हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के महराजगंज बाजार में सिर्फ 180 रुपये के लिए एक युवक की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बुधवार देर रात दो युवक ढाबे पर खाना खाने गए थे, जहां 180 रुपये के बिल को लेकर ढाबा मालिक से विवाद हुआ था।
आरोप है कि इसी मामूली विवाद के बाद ढाबा मालिक ने अपने कर्मचारियों के साथ युवक से मारपीट की, जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ढाबा के मालिक को हिरासत में ले लिया है। घटना औराई कोतवाली इलाके के महाराजगंज की है।
जहां हाइवे के किनारे सरदार ढाबा पर सहसेपुर गांव निवासी विशाल दुबे अपने ड्राइवर सूरज के साथ खाना खाने गए थे। ढाबा मालिक ने उन्हें 180 रुपये का बिल दिया, लेकिन विशाल दुबे को लगा की बिल में ज्यादा रूपये जोड़े गए हैं, जिसको लेकर ढाबा मालिक से उनका विवाद हो गया।
देखते-देखते कुछ ही देर में विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि ढाबा मालिक ने अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से दोनों युवकों को पीटना शुरू कर दिया। इसमें विशाल तो किसी तरह से बच निकला, लेकिन उसके ड्राइवर सूरज सिंह को जमकर पीटा गया, जिसमें उसकी मौत हो गई है।
पुलिस ने ढाबा मालिक को हिरासत में ले लिया है और पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 180 रूपये के बिल को लेकर मामूली विवाद हुआ था। इसके बाद युवक से कई लोगों ने मिलकर मारपीट की है। इस घटना में जो भी दोषी हैं, सभी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।