फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lover murder by knife attack in mau

एकतरफा प्यार में बौखलाए शख्स ने स्कूल जा रही 10वीं की छात्रा को चाकू से गोद डाला

Thu, 27 Sep 2018 09:56 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मऊ
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 27 Sep 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
Lover murder by knife attack in mau
छात्रा के घर पर दिन भर लगी रही भीड़ - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मऊ जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। यहां दोहरीघाट थाना क्षेत्र के भैसाखरग गांव के पास एकतरफा प्यार में बौखलाए एक युवक ने स्कूल जा रही छात्रा को चाकू मारकर हत्या कर दी।  ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया। भैसाखरग गांव निवासी अर्चना (18) पुत्री राजकुमार कक्षा 10 की छात्रा थी। वह बुधवार को सहेलियों के साथ विद्यालय जा रही थी। नेउरापुर गांव के बाहर ट्यूबवेल पर गांव का सूरज खड़ा था। अर्चना ट्यूबवेल के सामने से गुजरी तो सूरज उसे ट्यूबवेल के कमरे में खींच ले गया। लेकिन, अर्चना किसी तरह छूट कर सहेलियों के पास आ गई।
विज्ञापन


तभी सूरज दौड़ते हुए आया और उसने अर्चना के गले से पेट के बीच चाकू से कई वार कर दिए। इससे अर्चना लहूलुहान होकर गिर पड़ी। उसकी दोनों सहेलियों ने भागकर परिजनों को सूचना दी। परिजन जब तक उसे अस्पताल ले जाते, उसने दम तोड़ दिया। उधर, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने सूरज के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव ने कहा कि  प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया कि युवक के साथ छात्रा को देखने पर परिवार वालों ने डांटा था।

पंचायत भी की गई थी। तब से युवती ने युवक से मिलना बंद कर दिया था। इससे नाराज होकर युवक ने उसकी हत्या कर दी। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

एक साल से कर रहा था पीछा, चार माह पूर्व हुई थी पंचायत

Lover murder by knife attack in mau
घटना संबंध में जानकारी जुटाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के नेउरापुर गांव में युवक ने एकतरफा प्यार में छात्रा की हत्या कर दी। युवक छात्रा का एक वर्ष से पीछा कर रहा था। शिकायत मिलने पर प्रधान ने चार माह पूर्व युवक को फटकारा था। तीन दिन पूर्व युवक ने छात्रा के गले पर चाकू लगाकर धमकी दी थी। लेकिन सहमी छात्रा ने इसकी सूचना परिवार के लोगों को उस वक्त नहीं दी थी। यदि समय रहते पुलिस को सूचना मिल गई होती तो शायद अर्चना की जान बच जाती। 

 छात्रा अर्चना भैसाखरग गांव की निवासी थी। हत्यारोपी सूरज भी उसी गांव का है। जांच में पुलिस को पता चला कि युवक एक साल से अर्चना को परेशान कर रहा था। अर्चना को अकेले पाकर छेड़खानी करता था। छात्रा ने परिजनों को घटना से अवगत कराया था।

चार माह पहले अर्चना के पिता राजकुमार ने ग्राम प्रधान से शिकायत की तो पंचायत बुलाकर प्रधान ने सूरज को सुधर जाने की चेतावनी दी थी। प्रधान राधेश्याम सोनकर ने बताया कि युवक को उसी वक्त पुलिस के हवाले कर देना चाहिए था। लेकिन सोचा था कि डांट फटकार से वह सुधर जाएगा। प्रधान के अनुसार तीन दिन पूर्व आरोपी ने अर्चना के गले पर चाकू लगाकर धमकी दी थी। 

बीते वर्ष भोजपुरी गायिका पर भी हुआ था प्राणघातक हमला

Lover murder by knife attack in mau
मऊ जिला मुख्यालय पर पिछले साल सरायलखंसी थाना क्षेत्र के मुर्सदह मोड़ पर एक  सिरफिरे आशिक ने ऐसी ही एक घटना को अंजाम दिया था। उसने एक तरफा प्यार करते हुए भोजपुरी गायिका सोनी सिन्हा पर प्राणघातक हमला किया था। हालांकि सोनी अभी भी जिंदा है, आशिक को पुलिस ने जेल भेजा था। इससे पूर्व एक शिक्षक ने एक तरफा प्यार में अपनी शिष्या को धमकी देने की घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान युवती के परिवारीजन समय रहते पुलिस के पास गए नतीजतन आरोपी को जेल जाना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed