{"_id":"591608984f1c1bd43385093d","slug":"loafars-do-cheat-at-two-places-of-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी के दो सराफा दूकान से लाखों की उचक्कागीरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाराणसी के दो सराफा दूकान से लाखों की उचक्कागीरी
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Sat, 13 May 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
उचक्कागीरी के शिकार आभूषण व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के इंद्रपुर और बसही चौराहा स्थित आभूषण की दो दूकान से शुक्रवार को उचक्के लाखों का माल पार कर दिए। सूचना पाकर शिवपुर थाने की पुलिस मौका मुआयना करने पहुंची लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लग सका। वहीं, भुक्तभोगियों का आरोप था कि पुलिस आरोपियों की पकड़ने की बजाय उन्हें ही आंख दिखा रही थी और कहना था कि अपने दूकान की सुरक्षा खुद करो।
शिवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद्रपुर स्थित मां अष्टभुजा ज्वेलर्स पर बाइक सवार एक युवक पहुंचा और एक बाहर खड़ा रहा। दूकानदार गोपीनाथ सेठ से कहा कि अंगूठी दिखाइए। इसके बाद चेन दिखाने को बोला और इसी बीच अंगूठी वाला डिब्बा लेकर भाग निकला।
दूकानदार चेन वाला डिब्बा लेकर घूमा तो युवक गायब था। सौ नंबर पर दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूकान में युवक के छूटे बैग को चेक किया तो उसमें दवाइयां मिलीं। इसी तरह बसही चौराहा स्थित अंबा ज्वेलर्स पर एक युवक अंगूठी देखने पहुंचा।
विज्ञापन
दूकानदार से युवक ने कहा कि अंगूठी का वजन करें। दूकानदार वजन करने के लिए बढ़ा तो युवक अंगूठी का डिब्बा लेकर भाग निकला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दूकान में युवक का छूटा बैग चेक किया तो उसमेें से दवाइयां निकलीं। जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि अगल-बगल की दूकानों की सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों को चिह्नित करने में जुटी हुई थी।