{"_id":"5a6245a64f1c1b84268b550a","slug":"liquor-smuggler-car-drop-in-pound-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब से भरी कार तालाब में पलटी, पुलिस को देख भाग रही थी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध शराब से भरी कार तालाब में पलटी, पुलिस को देख भाग रही थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sat, 20 Jan 2018 06:09 PM IST
विज्ञापन
पलटी गाड़ी को निकालती जेसीबी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस को चेकिंग करते देख एक कार ने अपनी गति और तेज कर दी। तेजरफ्तार कार आगे जाकर अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे तालाब में पलट गई। जबतक पुलिस पहुंचती तबतक कार सवार लोग उतरकर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कार को बाहर निकाला तो उसमें अवैध शराब पाई गई। घटना यूपी के जौनपुर का है।
जिले के बरसठी में गुरुवार की रात करीब 12 बजे पुलिस आलमगंज तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान कूसा गांव की ओर से तेज रफ्तार कार आती दिखाई दी। उस पर महाराष्ट्र का नंबर लिखा था। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने रफ्तार और तेज कर दी।
पुलिस ने पीछा करना शुरू कर दिया। रसुलहा मोड़ के पास तस्करों की गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में पलट गई। मौके से गाड़ी में सवार लोग वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
पीछे से पहुंची पुलिस ने गाड़ी को बाहर निकलवाया तो उसमें से 30 पेटी शराब बरामद हुई। शराब को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। शराब पर महाराष्ट्र का रैपर लगा है। पुलिस तस्करों का पता लगाने में जुटी है।