फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Killing rogue trader who, caught

कारोबारी की हत्या करने आए बदमाश, पकड़े गए

Sun, 20 Sep 2015 02:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 20 Sep 2015 02:42 AM IST
विज्ञापन
Killing rogue trader who, caught
रोहनिया थाना क्षेत्र के भदवर चौराहे के पास शुक्रवार की शाम पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अजय उर्फ विजय गैंग के तीन शूटरों समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वाहन चेकिंग के  दौरान दो बाइक सवार पांच बदमाशों को रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस पर फायरिंग का भागने लगे। पुलिस ने घेरेबंदी कर उन्हें पकड़ा। उनके पास से तीन पिस्टल, एक रिवाल्वर, एक कट्टा, कारतूस और दो बाइक बरामद की गई है। पूछताछ में पता चला कि वह शहर के एक कारोबारी की हत्या करने वाले थे। यह भी बताया कि सुल्तानपुर के इनामी बदमाश ने झांसी के एक कारोबारी की हत्या करने की सुपारी दी थी। बांदा जेल में बंद अजय जेल से ही अपना गैंग चलाता है।
विज्ञापन


एसओ रोहनिया शिवानंद मिश्रा को शुक्रवार की देर शाम सूचना मिली थी कि दो बाइक से पांच बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के लिए भदवर से होकर गुजरने वाले हैं। पुलिस ने भदवर चौराहे पर चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों को रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस पर फायर कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तार शेरू खान भदोही के कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बाजार, नारायण उर्फ राज नारायण सुल्तानपुर के लम्मुआ के सरायमकर कोला, लव सिंह जौनपुर के सरपतहां के गैरवाह शाहगंज, मुराद खान वाराणसी के मिर्जामुराद और शशिकांत दूबे भदोही के कोतवाली क्षेत्र स्थित बछिया मोड़ का रहने वाले हैं।
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में पता चला कि नारायण, लव, शशिकांत दूबे बांदा जेल में बंद अजय उर्फ विजय गैंग के शूटर बताए गए हैं। मुराद खान अजय का मैनेजर बताया गया है। चारो पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। पूछताछ में ही पता चला कि आरोपी शहर के एक कारोबारी की हत्या करने वाले थे। पूर्व में कारोबारी से रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी न देने पर हत्या करने की योजना थी। फ तेहपुर के खागा के रहने वाले अजय ने वाराणसी में हत्या समेत कई घटनाएं की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed