{"_id":"99b7b46c2968e82948b87c4d2b425e29","slug":"killing-auto-driver-throat-neck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला रेत कर ऑटो चालक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गला रेत कर ऑटो चालक की हत्या
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
Updated Wed, 03 Feb 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली के अलीनगर के आलमपुर गांव के ऑटो चालक विनोद यादव (28) की गला रेतकर हत्या करने के बाद शव सिगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत महमूरगंज स्थित एक गली में फेंक दिया गया।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह इलाकाई लोगों से सूचना पाकर पहुंची सिगरा पुलिस ने विनोद के जेब में मौजूद दो मोबाइल और ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी शिनाख्त की।
पुलिस के अनुसार मामला आशनाई से जुड़ा हुआ है। विनोद चिट्ठी छोड़ गया है कि यदि उसके साथ कोई घटना होती है तो जिस लड़की से वह प्रेम करता है, उसके घरवाले ही जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विनोद के भाई जीतेंद्र की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साथ ही, विनोद जिस लड़की से प्रेम करता था, उसे और उसके घर के एक सदस्य को हिरासत में लेकर हत्या के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
चंदौली जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के आलमपुर निवासी उमाशंकर यादव के पांच बेटों में तीसरे नंबर का विनोद सिगरा क्षेत्र स्थित अपने ननिहाल में रहकर पहले टैक्सी और बाद में ऑटो चलाता था।
विज्ञापन
बताया जाता है कि वहीं किराए पर रहने वाली एक लड़की से उसे प्रेम हो गया। विनोद के घर वालों ने सही से रहने के लिए समझाया तो वह नाराज होकर शिवपुरवा इलाके में कमरा लेकर रहने लगा।
मंगलवार की सुबह उसका शव महमूरगंज में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। विनोद के गले को धारदार हथियार से रेता गया था और सिर पर गंभीर वार किए गए थे।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिगरा थानाध्यक्ष विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि विनोद के कमरे से एक चिट्ठी मिली है जिसमें लिखा है कि यदि उसके साथ कोई हादसा होता है तो जिस लड़की से वह प्रेम करता है उसके घरवाले ही जिम्मेदार होंगे।
विनोद के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उस लड़की और उसके घर के एक सदस्य से पूछताछ की जा रही है।