{"_id":"cdbf32bd1aeb25188b563f14b330dcd4","slug":"killed-the-friend-for-13-hundred-rupees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 सौ रुपये के लिए दोस्त को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
13 सौ रुपये के लिए दोस्त को मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 19 Nov 2015 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेरोइन के नशे में धुत दो दोस्त दशरथ यादव और शहनवाज बुधवार को दोपहर बाद जिला जेल के बगल में स्थित कब्रिस्तान में 1300 रुपये के लेनदेन के विवाद में भिड़ गए। इसी दौरान दशरथ ने गदानुमा सीमेंट का भारी टुकड़ा (पत्थर) उठाकर शहनवाज के सिर पर पटक दिया। इससे मौके पर ही शहनवाज ने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद दशरथ भागने लगा तो वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। लोगों ने इसकी सूचना कैंट पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे सीओ राजकुमार यादव और इंस्पेक्टर रतन सिंह यादव ने दशरथ को गिरफ्तार कर लिया।
भोजूबीर निवासी दशरथ यादव अपने घर के पास ही चाय की दूकान चलाता है। सिकरौल निवासी शहनवाज (35) से उसकी मित्रता थी। दोनों ईसाइयों के कब्रिस्तान में साथ बैठकर हेरोइन पीते थे। पुलिस की पूछताछ में दशरथ ने बताया कि शाहनवाज ने कुछ दिनों पहले उससे 1300 रुपये उधार लिया था।
विज्ञापन
बुधवार को हेरोइन पीने के बाद उसने शहनवाज से रुपये लौटाने की बात कही। इस पर दोनों में बहस शुरू हो गई और कुछ देर बाद हाथापाई करने लगे। मारपीट के दौरान उसने पास में पड़ा पत्थर उठाकर शहनवाज के सिर पर पटक दिया, जिससे वह जमीन पर ढेर हो गया।
पुलिस ने शाहनवाज की जेब से मिले मतदाता परिचय पत्र से उसकी शिनाख्त की और उसी के मोबाइल से घटना की जानकारी उसके घर वालों को दी।