फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   khajuhi old woman who died gun shot by bike rider criminal her daughter marriage varanasi

वृद्धा हत्या : शादी के छह महीने बाद बेटी ने छोड़ा था घर, नहीं पता था कि वह घर के बगल में रहती थी

Mon, 09 Sep 2019 03:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 09 Sep 2019 03:00 PM IST
विज्ञापन
khajuhi old woman who died gun shot by bike rider criminal her daughter marriage varanasi
सीसीटीवी में दिखते हमलावर और वृद्धा(फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के सारनाथ के खजुही मुहल्ले में रविवार सुबह गोलियां लगने से घायल नारंगी देवी की रविवार सुबह निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। उनके साथ हुई इस घटना से इलाके के सभी सन्न रह गए। वहीं वृद्धा की पोती की शादी साल भर पहले 18 सितंबर को चोलापुर क्षेत्र में हुई थी। मार्च 2019 में ससुराल छोड़ कर उसने पट्टीदारी के चचेरे भाई नीरज विश्वकर्मा से प्रेम विवाह कर लिया और उसी के साथ खजुही मुहल्ले में ही रहने लगी। लेकिन किसी को यह नहीं पता चला कि ससुराल से लापता युवती घर के पास ही रह रही है।

विज्ञापन


श्रीप्रकाश ने बताया कि मार्च से लापता बेटी को बीती अगस्त में मां ने खजुही में ही देखा तो उसे खींचकर घर ले आई। विवाद होने पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ कि अब नीरज और युवती एक-दूसरे से मतलब नहीं रखेंगे। इसे लेकर नीरज ने देख लेने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि उसने बेटी की शादी धूमधाम से की थी, लेकिन ऐसा दिन देखना पड़ेगा, यह नहीं सोचा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : भदोही: स्कूल परिसर में कक्षा तीन की छात्रा ने खुद को लगाई आग, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीप्रकाश ने पुलिस से मांग की कि मां को गोली मारने वालों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाएं। उधर, घटना से खजुही मुहल्ले के लोग सन्न रह गए। मौका मुआयना करने पहुंचे पुलिस अधिकारियों से कहा कि बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

दो दिन पहले हेलमेट पहन कर घुसा था दुकान में :
स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार को नीरज और उसका दोस्त हेलमेट पहन कर नारंगी देवी की दुकान में घुसे थे। दोनों तरह-तरह के सामान दिखाने के लिए कहते रहे, लेकिन खरीदा कुछ नहीं। शक होने पर नारंगी देवी ने उनसे हेलमेट उतारने को कहा। जब दोनों ने हेलमेट नहीं उतारा तो नारंगी देवी ने शोर मचाया। इस पर दोनों भाग निकले थे। मुहल्ले के लोगों ने कहा कि दोनों ने पहले रेकी की और फिर सही समय देख कर वृद्धा को गोली मारी।

ये भी पढ़ें : वाराणसी : सारनाथ में गोलियों से छलनी हुई वृद्धा ने अस्पताल में दम तोड़ा

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हमलावर :
नारंगी देवी की दुकान से थोड़ी दूरी पर लगे दो सीसी कैमरों की फुटेज में बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश भागते हुए दिखाई दिए हैं। पुलिस ने दोनों कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है। इंस्पेक्टर सारनाथ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि फुटेज में कैद बदमाशों की तस्वीर से तस्दीक कराकर वारदात का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed