फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Just two students crushed, death

बस ने दो छात्रों को कुचला, मौत

Wed, 17 Aug 2016 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 17 Aug 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर उमरहा बाजार के समीप सोमवार की दोपहर एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने साइकल सवार दो स्कूली बच्चों को कुचल दिया। घटनास्थल पर ही रैपुरा के उत्तम (13) और हड़ियाडीह के शिवम (12) की मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया। कुछ देर बाद पता चला कि चौबेपुर पुलिस ने बस को बरामद कर गाजीपुर निवासी चालक रामकरन यादव को गिरफ्तार कर लिया है तो लोगों ने रास्ता खाली कर दिया। चौबेपुर पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर पूरे इलाके में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन


चौबेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियासनपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के कक्षा छह के छात्र और रिश्ते में भाई लगने वाले उत्तम व शिवम स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शामिल होकर साइकल से हड़ियाडीह गए थे। हड़ियाडीह से बरियासनपुर वापसी के दौरान उमरहा बाजार के समीप वाराणसी से गाजीपुर जा रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस उन्हें कुचलते हुए निकल गई। बताया जाता है कि उत्तम बरियासनपुर स्थित अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था। घटना के बाद बस को लेकर चालक रामकरन भागा लेकिन चौबेपुर थाने की सूचना पर गाजीपुर के सैदपुर थाने की पुलिस ने घेरेबंदी कर रोक कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed