{"_id":"5d6550848ebc3e93de123060","slug":"jhaad-foonk-in-haunted-primary-school-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर के सरकारी स्कूल में हो रही थी झाड़-फूंक, जमकर हुई ओझाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मिर्जापुर के सरकारी स्कूल में हो रही थी झाड़-फूंक, जमकर हुई ओझाई
Tue, 27 Aug 2019 09:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 27 Aug 2019 09:17 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर जिले के छानबे विकास खंड के अमरावती प्राथमिक विद्यालय में रविवार को गांव के ही कुछ लोगों द्वारा ओझाई व झाड़-फूंक करने का मामला सामने आया है। इसक वीडियो वायरल होने के बाद मंगलवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों ने विद्यालय का दौरा किया और कुछ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही है।
रविवार दोपहर में इस विद्यालय में कुछ लोग ओझाई कर रहे थे। यह देखकर आसपास के लोगों ने इसका विरोध भी किया। इसके बाद इसका वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
ये भी पढ़ें : जमीन के चक्कर में दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, मौके पर सिपाही पहुंचे तो जान बचाकर भागना पड़ा
विज्ञापन
जानकारी होने पर मंगलवार को सीडीओ प्रियंका निरंजन और एसडीएम सदर गौरव श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने ग्रामीणों से जानकारी ली। उसके बाद सीडीओ प्रियंका निरंजन ने कहा कि विद्यालय परिसर में इस प्रकार की गतिविधि अपराध की श्रेणी में आती है। इसके लिए संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

Trending Videos
चर्चा तो यह भी है कि चूंकि इस विद्यालय में चारदीवारी नहीं है, इसलिए अकसर इस प्रकार की गतिविधि यहां पर चलती रहती है। इस बार वीडियो वायरल होने के बाद इसका प्रचार-प्रसार हो गया। सीडीओ ने प्रधान के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही है।