फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   JE will be two FIRs

दो जेई पर होगी एफआईआर

Fri, 23 Sep 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 23 Sep 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
दुर्गाकुंड स्थित वृद्धाश्रम में प्रस्तावित थीम पार्क का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराने पर यूपीपीसीएल के जेई हौसला प्रसाद पांडेय पर एफआईआर होगा। इसी प्रकार महिला चिकित्सालय के मैटरनिटी विंग का निर्माण कार्य की गति धीमी होने पर पीडब्ल्यूडी के जेई यूएस पांडेय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।  यह निर्देश गुरुवार को विकास भवन में हुई बैठक में सीडीओ पुलकित खरे ने दिया।
विज्ञापन


25 लाख से ऊपर की परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान सीडीओ ने पूर्वांचल विकास निधि की सड़कों के कार्य में लापरवाही और बेवजह फाइलों को लंबित रखने पर पीडब्ल्यूडी के लिपिक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के साथ पटल परिवर्तन का निर्देश दिया। फातमान में निर्माणाधीन शहनाई सम्राट भारत रत्न बिस्मिल्लाह खां मकबरे का निर्माण कार्य 15 दिन में पूरा कराने के लिए पैक्सपेड के अभियंता को निर्देश दिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री घोषणा से जुड़ी संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मुख्य भवन का जीर्णोद्धार कार्य समय से पूरा कराने का निर्देश दिया। सीएंडडीएस को निर्माणाधीन आवासीय योजना की मूलभूत सुविधाएं और पैक्सपेड को करौंदी आईटीआई के निर्माण कार्य को इसी माह में पूरा कराने को कहा। सीडीओ ने सेतु निगम को सरायमोहाना पुल इसी माह के अंत तक और बलुआघाट गंगा पुल को दिसंबर में पूरा कराने को कहा। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कार्य पूरा कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed