फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   jaunpur villagers beat inspector and seven constable

जौनपुर में दारोगा समेत सात सिपाहियों को महिलाओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Tue, 27 Jun 2017 01:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर Updated Tue, 27 Jun 2017 01:57 PM IST
विज्ञापन
jaunpur villagers beat inspector and seven constable
गांव में पहुंची पुलिस और घायल नेवढ़िया थाने के दरोगा - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर जिले के होरैया गांव में रास्ते के विवाद की सूचना पर पहुंचे 100 नंबर के पुलिस कर्मियों को एक मनबढ़ परिवार के लोगों ने बंधक बना लिया। सूचना पर एसओ भी फोर्स के साथ पहुंच गए। पहुंचते ही उन्होंने एक युवक की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


जिससे बौखलाई महिलाओं ने और परिवार वालों ने पुलिस कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पिटा। जिसमें एसओ समेत सात पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


होरैया गांव में रास्ते में रखे घूर के विवाद को लेकर रायसाहब सिंह और पूर्व प्रधानपति सुद्धू सिंह  से पिछले कई महीनों से विवाद चल रहा है। सोमवार की सुबह दोनों के बीच घूर को हटाने को लेकर कहा सुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व प्रधानपति ने इसकी सूचना 100 नंबर को दी। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो रायसाहब व  परिवार के लोगों से कहा सुनी हो गई। महिलाओं ने 100 नम्बर के सिपाहियों को घेरकर बैठा लिया। इसी बीच सिपाहियाें ने एसओ के बंधक बनाए जाने की सूचना दे दी।

सूचना पर थानाध्यक्ष अजित कुमार सिंह व एसआई चन्दन कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंचे और जाते ही रायसाहब के लड़के दीपांकर की पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद राय साहब का पूरा परिवार लाठी डंडा लेकर पुलिस कर्मियों पर टूट पड़ा। उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगे।

एसओ ने पिस्टल निकाल कर गोली मारने के लिए धमकाया तो महिलाओं ने उनके हाथ में दांत काट लिया। जिससे पिस्टल नीचे गिर गई। पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को भी बेरहमी से पीटा। पुलिस टीम अपने साथ सूचना के बाद भी किसी महिला कांस्टेबल को नही ले गई थी।

...और पूरा गांव हो गया छावनी में तब्दील

jaunpur villagers beat inspector and seven constable
यूपी 100 - फोटो : amar ujala
किसी तरह गांव वालों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। थानाध्यक्ष ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। थोड़ी देर में ही पूरा गांव पुलिस छावनी के रुप में तब्दील हो गया। एसडीएम, सीओ और कई थानों की फोर्स पहुंच गई। मौके से दूर हटाया गया।

उधर एसओ की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। महिलाओं की पिटाई से एसआई चन्दन कुमार के सिर में चोट आई। उनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में कराया गया। क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं नृपेन्द्र ने बताया कि पुलिस के साथ ग्रामीणों ने दुस्साहस किया है। उन पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed