{"_id":"58a48e274f1c1b5f7ed8652d","slug":"jaunpur-police-raid-for-some-persons-who-playing-card-one-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुरः ताश खेल रहे युवकों को पुलिस ने खदेड़ा, भागने के क्रम में एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जौनपुरः ताश खेल रहे युवकों को पुलिस ने खदेड़ा, भागने के क्रम में एक की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर
Updated Wed, 15 Feb 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
डायल 100 की इनोवा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले के औरा गांव में बुधवार शाम कुछ युवक ताश खेल रहे थे। तभी वहां यूपी डायल 100 पुलिस आ गई। पुलिस द्वारा पकड़े जाने के भय सभी भागने लगे। इसी क्रम में ताश देख रहा एक युवक भी भागने लगा। दौड़ने के क्रम में वह युवक गिर गया और उसकी मौत हो गई।
मौत की समाचार पाकर ग्रामीणों में पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना पाकर मौके पर देर रात एसओ रामपुर और सीओ मड़ियाहूं ने पहुंचकर आक्रोशित लोगो को समझाने का प्रयास करने लगे।
परिवारीजन ने मृतक का पोस्टमार्टम नही कराने पर अड़ गये हैं। रामपुर थाना के औरा गांव के लाला बस्ती के बीच गांव में शाम को कुछ युवक ताश खेल रहे थे। किसी ने 100 नं. पुलिस को सूचना दिया कि गांव में जुआ खेला जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस तुरंत गांव के भीतर पहुंच गयी और ताश खेल रहे युवकों को पकड़ने के लिए दौड़ी। ताश खेल रहे युवक भाग तो गये लेकिन पुलिस ने ताश देख रहे युवक राधेकृष्ण श्रीवास्तव 32 को पकड़ने की कोशिश की। पकड़े जाने के भय से राधेकृष्ण ने भी दौड़ लगाई। पुलिस भी उसके पीछे दौड़ पड़ी। पुलिस के पकड़ने से पहले ही वह गिर पड़ा। तब पुलिस उसे छोड़ वापस चली गई।
बताया जाता है कि गिरने से उसके सीने में चोट लग गयी। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उशे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर थानाधिकारी मौके पर पहुंचे।

मां ने कहा, पुलिस न खदेड़ती तो जिंदा होता मेरा लाल
मृतक की मां स्नेहलता रो रोकर पुलिस के ऊपर ही आरोप लगा रही थी कि अगर पुलिस ताश खेल रहे युवको को नहीं दौड़ाती तो लाल का यह हाल नहीं होता। मृतक के पिता कृपाशंकर श्रीवास्तव अपने दो बेटो के साथ दिल्ली में है।
उनको सूचना दी गयी आने तक शव को सुरक्षित रखने की बात कही गई है।
इस सम्बन्ध में सीओ गुलाम अकबर ने बताया की मृतक को हार्ट की बीमारी थी जिसके कारण उसकी मौत हो गयी। दिल्ली से पिता के आने के बाद ही पोस्टमार्टम होगा।