फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jaunpur Husband killed his wife wound his head with iron rod

पति बना हैवान, लोहे के रॉड से सिर कूंचकर पत्नी की हत्या की

Fri, 02 Jun 2017 08:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 02 Jun 2017 08:38 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur Husband killed his wife wound his head with iron rod
हत्या के बाद घर पर जुटे लोग और पीड़िता के दो बच्चे - फोटो : अमर उजाला

यूपी के जौनपुर जिले में एक पति हैवान बन गया। उसने जरा सी अनबन पर लोहे रॉड से पत्‍नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद पति मौके से फरार हो गया है। मां की मौत से उसके तीन बच्चे बेहद दुखी हैं और पिता पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वहीं पीड़िता के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि आरोपी पति के दूसरी महिला के साथ संबंध थे।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मीरगंज थाना क्षेत्र के अगहुआ गांव में पति ने गुरुवार की रात सिर कूंचकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्यारोपी घर से फरार हो गया है। पुलिस उसकी खोजबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


अगहुआ बाजार निवासी विजय कुमार जायसवाल का बेटा कमलेशल कुमार जायसवाल की जंघई बाजार में मोबाइल की है। गुरुवार की रात किसी बात को लेकर कमलेश का उसकी पत्नी गुंजा से विवाद हो गया। रात में गुंजा मकान की छत पर सोई थी तभी आरोपी पति ने लोहे की राड से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी पति रात में ही मौके से फरार हो गया। सुबह हुई तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। तभी उधर से गुजर रहे थानेदार भीड़ देख कर रुक गए और घटना की जानकारी ली। उन्होंने घटना से उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया और शव कब्जे में लिया। 

मृतका के भाई राजेश कुमार ने थाने में तहरीर में कहा है कि उसकी बहन को अक्सर प्रताड़ित किया जाता था जिसकी वह शिकायत करती थी। मृतका की बहन का आरोप है कि कमलेश का किसी लड़की से चक्कर था जिसे लेकर पति पत्नी में अक्सर विवाद होता था। भाई राजेश की तहरीर पर पुलिस ने पति कमलेश कुमार जायसवाल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।


मृतका का मायका भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के बैदा खास गांव में है। उसकी शादी 2008 में हुई थी। गुंजा तीन बच्चों की मां थी। बड़ा बेटा प्रिन्स (6), श्रद्धा (3) और अनन्या डेढ़ साल की है। बच्चे भी कह रहे हैं कि पापा ने मम्मी को मार डाला। पुलिस ने बच्चों के इस बयान को रिकार्ड भी किया है।

मृतका की सास सुशीला देवी का कहना है कि उसके बेटे कमलेश की मानसिक दशा ठीक नहीं चल रही थी। उसका इलाज चल रहा था। लेकिन किसी को यह अंदाजा नहीं था कि वह पत्नी की हत्या कर सकता है। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय, सीओ जया सांडिल्य भी मौके पर पहुंची।



एएसपी संजय राय ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। मृतका की सास ने बताया की रात आठ बजे पत्नी से अनबन के बाद कमलेश ने 100 नम्बर पर फोन करके पुलिस को बुलाया था। पुलिस दोनो को समझा बुझाकर चली गई। पता नहीं रात में कब ऐसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed