फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jaunpur Bride boyfriend shot dead to groom, recruit, accused absconded

प्रेमिका की शादी से नाराज प्रेमी ने दूल्हे को मारी गोली

Sat, 03 Jun 2017 07:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 03 Jun 2017 07:09 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur Bride boyfriend shot dead to groom, recruit, accused absconded
अस्पताल में भर्ती घायल दूल्हा - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में प्रेमिका की शादी से नाराज एक प्रेमी ने जयमाल के बाद दूल्हे को गोली मार दिया। घायल दूल्हे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना के बाद से आरोपी फरार है।

विज्ञापन


स्थानीय थाना क्षेत्र के कुकुहां गांव में शुक्रवार की रात एक शादी समारोह में जयमाल के बाद बदमाश ने दूल्हे को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली सिर के ऊपरी हिस्से को छीलती हुई निकल गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर हालत खतरे से बाहर बता रहे हैं।
विज्ञापन


दूल्हे के पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। कुकुहां गांव निवासी गणेश राजभर की बेटी की शादी इसी थाना क्षेत्र के किशुनपुर गांव निवासी प्रदीप राजभर (25) के साथ तय थी। शुक्रवार की रात को धूमधाम से बारात आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्वारपूजा के बाद जयमाल की रस्म भी पूरी हो गई। बाराती खाना खा रहे थे। जयमाल सम्पन्न होने के बाद दूल्हा स्टेज के पीछे लघुशंका के लिए गया था। जहां पहले से घात लगाए बैठे बदमाश ने दूल्हे पर फायर झोंक दिया। दूल्हा चिल्ला कर जमीन पर गिरकर तड़पने लगा।

लोग घटना स्थल की तरफ दौड़े। गोली मारने वाला बदमाश वहां से फरार हो गया था। लहूलुहान दूल्हे को उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। गोली दूल्हे के सिर के ऊपरी हिस्से को छीलते हुए निकली है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

उधर सूचना मिलते ही थाने की फोर्स और सीओ केराकत राजकुमार पांडेय भी पहुंच गए। सीओ का कहना है कि दूल्हे के भाई सुनील राजभर की तहरीर पर आरोपी युवक गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सखैला गांव निवासी श्रीकांत और सतीश के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है।


पुलिस का कहना है कि आरोपी युवती से शादी करने को लेकर नाराज था। घटना को लेकर तरह तरह की अफवाहों का बाजार गर्म है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। वह घर से फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed