फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   JA who, knowing touch to Turkey

कौन है जावेद, जानने के लिए तुर्की तक संपर्क

Fri, 30 Oct 2015 02:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 30 Oct 2015 02:32 AM IST
विज्ञापन
JA who, knowing touch to Turkey
सोनौली बार्डर पर पकड़ा गया पाकिस्तानी नागरिक जावेद कलाम कृषि वैज्ञानिक है या फिर वह आईएसआई का एजेंट है, इसे जानने के लिए केंद्र और सूबे की खुफिया एजेंसियां गुरुवार को परेशान रहीं। उसकी असल पहचान जानने के लिए देर रात तक महाराजगंज में उससे पूछताछ होती रही।
विज्ञापन


 तुर्की में 10-14 नवंबर, 2013 में ‘इंटरनेशनल प्लांट ब्रीडिंग कांग्रेस’ का आयोजन कराने वाले कमेटी से संपर्क स्थापित कर लिया गया है। कमेटी को जावेद की फोटो भेज दी गई है। अब उनके जवाब का इंतजार किया जा रहा है। एजेंसी के सूत्रों की मानें तो या वह किसी वैज्ञानिक जावेद कमाल के नाम का इस्तेमाल कर रहा या फिर उसकी डिग्री फर्जी है।
विज्ञापन


हालांकि अब तक उसके किसी आपराधिक उद्देश्य का पता नहीं चला है और न ही किसी आतंकी संगठन से जुड़े होने का कोई प्रमाण मिला है। 23 अक्तूबर को नेपाल से भारत आते समय जावेद कमाल को एसएसबी ने सोनौली बार्डर से गिरफ्तार किया था। उसके पास से एमएससी और पीएचडी की डिग्री मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही 50 से ज्यादा शोधपत्र मिले थे। खुफिया एजेंसी के सूत्रों की मानें तो अगर जावेद रेकी करने के उद्देश्य से काशी जाता तो अपनी पहचान छिपाकर आता। वह अपने पास पाकिस्तान का पासपोर्ट और पाकिस्तान का शोधपत्र लेकर नहीं आता। वह थाई मुद्रा लेकर भी भारत में नहीं घुसता।

बहरहाल सुरक्षा एजेंसियां सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल कर रही हैं। पूछताछ में ही पता चला कि वह फेसबुक भी चलाता है। हालांकि उसने अपने निवास स्थान के बारे में कुछ नहीं लिखा। उसने दिल्ली और मुंबई के कई स्थानों को लाइक भी किया है।


काशी के बारे मे न तो कुछ लिखा है और न ही काशी के किसी स्थान को लाइक ही किया है। उसके काशी कनेक्शन की पड़ताल भी की जा रही है। वह काशी क्यों और किससे मिलने जा रहा था यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। उसने कृषि वैज्ञानिक डा. शिशिर से मिलने की बात कही थी लेकिन इस नाम का कोई वैज्ञानिक काशी में नहीं है। शुक्रवार को फिर से जावेद से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed