{"_id":"5854f3c94f1c1bb95164a001","slug":"itbp-personnel-fired-bullet-in-bhadohi-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही में आईटीबीपी जवान ने चलाई गोली, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भदोही में आईटीबीपी जवान ने चलाई गोली, दो घायल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 17 Dec 2016 01:44 PM IST
विज्ञापन
आरोपी जवान के घर पर तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
भदोही जिले के गोपीगंज थानाक्षेत्र के छोटा कोइलरा गांव में बच्चों के विवाद में आज भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान किशन जायसवाल ने गोली चला दी जिससे दो लोग घायल हो गए। सूचना देने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी जवान और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
गोलीबारी की इस घटना में कलक्टर यादव (25) और प्रीति (30) घायल हो गए । दोनों घायलों को पहले स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
वहीं घटना से नाराज गांव वालों ने आरोपी किशन जायसवाल के घर पर जमकर तोड़फोड़ की। घटना के बाद से ही जवान के घर वाले फरार हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के घर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन