फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IRCTC website hacked and made fake tickets

IRCTC की साइट हैक कर ई-टिकट बनाने के खेल का हुआ भंडाफोड़, लाखों रुपए के टिकट बरामद

Thu, 03 May 2018 02:15 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Thu, 03 May 2018 02:15 PM IST
विज्ञापन
IRCTC website hacked and made fake tickets
demo pic
आरपीएफ और सीआईबी की टीम ने बनारस में मंगलवार की देर शाम एक कंप्यूटर सेंटर पर छापेमारी कर ई-टिकट बनाने के फर्जीबाड़े का भंडाफोड़ किया। साथ ही कई उपकरण और लाखों रुपए के टिकट बरामद कर एक आरोपी को धर दबोचा। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


कई दिन से आरपीएफ को यह सूचना मिल रही थी कि वाराणसी के फूलपुर स्थित सिंधौरा बाजार स्थित एक कंप्यूटर सेंटर से बड़े पैमाने पर ई- टिकट का फर्जीवाड़ा चल रहा है।
विज्ञापन


इस फर्जीवाड़े के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल के वरिष्ठ कमांडेंट आरके शर्मा के निर्देशन में सीआईबी टीम ने कंप्यूटर सेंटर पर छापेमारी कर वाराणसी के राजपुर गांव निवासी सेंटर मालिक सर्वेश मौर्य को धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही सेंटर से तीन लाख 65 हजार 851 रुपये की 163 ई-टिकट, 27 हजार 840 रुपये नकदी,  दो लैपटॉप, एक प्रिंटर, चार नेट सेटर, चार अलग-अलग बैंकों के एटीएम एवं पासबुक, फर्जी 23 आधार कार्ड और चार ग्रीन कार्ड भी बरामद किए। पकड़े गए आरोपी से टीम ने पूछताछ करने के बाद औड़िहार स्टेशन स्थित थाने में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश मीणा ने बताया कि साफ्टवेयर से आईआरसीटीसी साइट हैक कर फर्जी आईडी और ग्रीन कार्ड के सहारे लंबे समय से ई-टिकट बनाने का खेल चल रहा है।


बीते 15 अप्रैल को सीआईबी टीम ने आजमगढ़ के मेहनाजपुर से रोहित प्रजापति को गिरफ्तार कर चार लाख के फर्जी आईडी पर ई-टिकट के मामले का पर्दाफाश किया था। पकड़ा गया आरोपी सर्वेश मौर्य पूर्व में पकड़े गए रोहित प्रजापति गैंग से जुड़ा हुआ है। रेलवे सुरक्षा बल वाराणसी मंडल के कमांडेंट आरके शर्मा ने बताया कि इस कामयाबी पर टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed