{"_id":"5ca8afd5bdec221468052b60","slug":"intermediate-student-murder-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर : 12वीं के छात्र की चाकू मार कर हत्या, एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाजीपुर : 12वीं के छात्र की चाकू मार कर हत्या, एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस
Sat, 06 Apr 2019 07:25 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
Published by: Sayali Maurya
Updated Sat, 06 Apr 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में युवक की चाकू मार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक की हत्या उसके ही गांव के युवकों ने की है। हत्या के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
गाजीपुर के जंगीपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव के अशोक बिंद (18) पुत्र रामआशीष बिंद इस वर्ष 12वीं कक्षा की परीक्षा दिया था। शनिवार की शाम को गांव के ही कुछ युवकों के साथ अशोक मंगई नदी के पुल पर गया था। इसके बाद उन्हीं युवकों ने अशोक की चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद अशोक के शव को वहीं छोड़ कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने अशोक का शव देखकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अशोक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अशोक बिंद तीन भाइयों में सबसे छोटा था। अशोक के पिता की तहरीर पर पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन