वाराणसी में 5 हजार रिश्वत लेते पकड़ा गया दरोगा, मुकदमा दर्ज करने के लिए मांग रहा था रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी जिले की पुलिस शनिवार को एक बार फिर शर्मसार हुई। सिगरा थाना क्षेत्र की सोनिया चौकी के प्रभारी दरोगा महेश सिंह को एंटी करप्शन की ट्रैप टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद दरोगा पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
दरोगा महेश सिंह सिगरा थाना क्षेत्र की सोनिया चौकी प्रभारी के पद पर तैनात है। कबीरचौरा थाना क्षेत्र के जालपादेवी निवासी राजकुमार गुप्ता ने न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराने के लिए सोनिया चौकी में आवेदन दिया था। जिसकी जांच दरोगा महेश सिंह को मिली थी।
मुकदमा दर्ज करने के एवज में महेश सिंह राजकुमार गुप्ता पर रिश्वत देने का दबाव बना रहा था। जिससे आजिज आ कर राजकुमार गुप्ता ने दरोगा महेश सिंह की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो में की।
इसके बाद एंटी करप्शन की ट्रैप टीम ने दरोगा को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई। जिसके बाद शनिवार दोपहर में राजकुमार गुप्ता 500 रुपये की दस नोट लेकर दरोगा महेश सिंह के पास गए।
योजना के अनुसार जैसे ही राजकुमार गुप्ता ने दरोगा को 5 हजार रुपये पकड़ाए वैसे ही एंटी करप्शन की ट्रैप टीम ने दरोगा महेश सिंह को रंगे हाथों पकड़ लिया। एंटी करप्शन की ट्रैप टीम दरोगा को पकड़ कर कैंट थाने लेकर आई। इसके बाद महेश सिंह पर मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।