{"_id":"6016fe268ebc3e32f455dbf0","slug":"illegal-factory-exposed-after-50-cases-of-liquor-were-dumped","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 पेटी शराब धराई तो अवैध फैक्ट्री का हुआ खुलासा, पोल्ट्री फार्म में चल रहा था गोरखधंधा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
50 पेटी शराब धराई तो अवैध फैक्ट्री का हुआ खुलासा, पोल्ट्री फार्म में चल रहा था गोरखधंधा
Mon, 01 Feb 2021 12:29 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 01 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
जब्त शराब व पकड़े गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के बड़ागांव थाना अंतर्गत साईपुर चौराहा पर घेरेबंदी कर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने तस्करी कर ले जाई जा रही 50 पेटी देसी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। स्कार्पियो के साथ पकड़े गए दोनों लोगों ने बताया कि चंगवार स्थित बंद पड़े पोल्ट्री फार्म में अवैध शराब बनाई जा रही है।
विज्ञापन
पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापा मारा तो चार और लोग पकड़े गए। मौके से 480 लीटर स्प्रिट, 8000 खाली शीशी, 18 हजार ढक्कन, 16356 रैपर, 6500 नकली क्यूआर कोड, पाउचिंग मशीन, 20 हजार पांच सौ रुपये और सात मोबाइल बरामद हुए।
विज्ञापन
बड़ागांव थाना प्रभारी मुरलीधर ने बताया कि आरोपियों की शिनाख्त मिर्जापुर के चील्ह थाना के भटेवरा के गौरव जायसवाल उर्फ विक्की, गड़गड़ी के प्रकाश सोनकर, फूलपुर थाना के पुरारघुनाथपुर के श्यामजीत पटेल, बबलू पटेल व विनोद पटेल के तौर पर हुई है। सभी अवैध तरीके से बनाई गई शराब को वाराणसी और आसपास के जिलों के ग्रामीण इलाकों में बेचते थे।
विज्ञापन विज्ञापन