Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Wear a seat belt or helmet while driving/riding, and keep the speed limit in mind.

Mohali News: सीट बेल्ट और हेलमेट लगाकर चलाएं वाहन, स्पीड लिमिट का रखें ध्यान

Sun, 29 Nov 2026 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Wear a seat belt or helmet while driving/riding, and keep the speed limit in mind.
पुलिस की पाठशाला
विज्ञापन

डीएसपी ट्रैफिक करनैल सिंह ने छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक, कहा- नियमों की अनदेखी से हो सकते हैं गंभीर हादसे
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्मार्ट स्कूल, सोहाना में पुलिस की पाठशाला आयोजित की गई। इसमें डीएसपी ट्रैफिक करनैल सिंह ने 150 छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और कार में सीट बेल्ट लगाने की अपील की। साथ ही निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की सलाह दी।
तेज रफ्तार, गलत दिशा में वाहन चलाने, रेड लाइट पार करने और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल इस्तेमाल करने से बचने का संदेश दिया।
छात्राओं से परिवार और दोस्तों को भी जागरूक करने तथा नाबालिगों को वाहन न चलाने देने की अपील की। इस दौरान प्रिंसिपल सतीश कुमार सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

कोट ---
जिंदगी सुरक्षित रखने केलिए हेलमेट पहनना की सीख मिली
छात्राओं ने भी साझा किए विचार
मुझे हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने से होने वाले बचाव की जानकारी मिली। मैं भविष्य में वाहन चलाने के दौरान हेलमेट जरूर लगाउंगी। इसके लिए मैं अपने पूरे परिवार और पड़ोसियों को जागरूक करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल- जवाब
मनजोत कौर : गति सीमा का पालन करना क्यों जरूरी है ?
जवाब: गति सीमा का पालन करने से वाहन पर नियंत्रण बना रहता है, अचानक ब्रेक लगाने में आसानी होती है और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा कम होता है।
तरनजोत कौर: वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के इस्तेमाल से क्यों बचना चाहिए?
जवाब: वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल ध्यान भटकाता है, प्रतिक्रिया देने में देरी करता है और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा देता है।
वंशिका : ट्रैफिक लाइटों का पालन करना क्यों जरूरी है?
जवाब: ट्रैफिक लाइटों का पालन करने से सड़क पर यातायात व्यवस्थित रहता है, दुर्घटनाओं का खतरा कम होता है और पैदल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है।
जसप्रीत कौर: इंडिकेटर लाइटों का इस्तेमालक्यों करना चाहिए?
जवाब: गाड़ी चलाते वक्त इंडिकेटर लाइटों का इस्तेमाल करने से एक्सीडेंट होने से बचाव होता है। रात के समय में सभी को पालन करना चाहिए। इससे सफर में लोग सुरक्षित रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed