फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Husband murder his wife in sonbhadra

यूपीः विधायक की भतीजी को पति ने बेलन से पीटकर मार डाला, रात भर घर में पड़ा रहा शव

Sun, 18 Nov 2018 10:29 AM IST
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र Updated Sun, 18 Nov 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
Husband murder his wife in sonbhadra
demo pic
यूपी में अपना दल (एस) के विधायक हरिराम चेरो की भतीजी की उसके पति ने बेलन से पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी पति बिना किसी को सूचना दिए शव को घर में ही रखे रहा। घटना की जानकारी किसी तरह मायके पक्ष को हुई तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना सोनभद्र जिले की है।
विज्ञापन


म्योरपुर थाना क्षेत्र के चैरी गांव में संगीता (33) पत्नी संतलाल की उसके पति ने बुरी तरह पिटाई कर दी। घर में ही हुई घटना के बाद अत्यधिक रक्तस्राव और गंभीर चोटों का उपचार न होने से महिला की थोड़ी देर में मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दंपती के बीच आपस में खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान आरोपी खाना बनाने लगा। कुछ देर में विवाद बढ़ गया और उसने रोटी बनाने के लिए रखे बेलन से पत्नी पर बुरी तरह से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलावस्था में लहूलुहान होकर वह जमीन पर ही तड़पने लगी। घटना के थोड़ी देर बाद दंपती का बड़ा पुत्र राजकुमार विद्यालय से घर आ गया था। 

मृतका के पुत्र ने घटना की जानकारी दादा को दी

Husband murder his wife in sonbhadra
demo pic
चौथी कक्षा में पढ़ने वाले राजकुमार के मुताबिक मां की हालत देखकर उसने घटना की जानकारी अपने दादा सोमारू को दी। इसके बाद परिजनों ने गांव के ही एक डॉक्टर को मौके पर बुलाया, जिसने स्थिति गंभीर होने की बात कही। परिजन गंभीर रूप से घायल महिला को लेकर कहीं नहीं गए। इससे उसकी मौत हो गई।

मृतका का शव रात भर घर में ही पड़ा रह गया। मृतका के मायके वालों को घटना की जानकारी शनिवार की सुबह किसी तरह हो गई। इस पर मृतका के मायके वाले हरकत में आ गए। मायके पक्ष ने फोन के जरिए पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया। आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। उधर मृतका के पिता श्रीकिशुन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी किरीट राठोड ने कहा कि इस मामले में मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed