फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   husband killed wife in varanasi for kitchen

पत्नी ने नहीं बनाई आलू की भुजिया तो पति ने पीट पीट कर मार डाला

Thu, 17 Aug 2017 10:27 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 17 Aug 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
husband killed wife in varanasi for kitchen
आरोपी पति - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के एक गांव में मंगलवार की रात आलू की भुजिया न बनाने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।  घटना रोहनिया थाना क्षेत्र के परशूपुर की है। परशूपुर में मंगलवार की रात आलू की भुजिया न बनाने पर शराब के नशे में धुत रंजीत ने अपनी पत्नी आशा (30) की हत्या कर दी।
विज्ञापन


इलाकाई लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने झारखंड के गुमला के मूल निवासी रंजीत को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वारदात में प्रयुक्त ईंट को बरामद कर पुलिस ने रंजीत को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


ईंट-भट्ठा पर काम करने वाला रंजीत, पत्नी आशा, दो बेटे और एक बेटी के साथ पिछले कई सालों से परशूपुर गांव में रहता था। बताया जाता है कि मंगलवार की रात वह शराब के नशे में घर पहुंचा और खाना में आलू की भुजिया बनाने को लेकर पत्नी आशा से विवाद शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बात बढ़ी तो रंजीत ने पहले लात-घूसों से उसकी पिटाई की और फिर सिर पर ईंट से वार किया। आशा अचेत हुई तो रंजीत के होश उड़ गए। आननफानन में आशा को लेकर वह बीएचयू स्थित सर सुंदरलाल अस्पताल पहुंचा लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी तो वापस घर लौट गया।

बुधवार की सुबह आसपास के लोगों को जानकारी हुई तो सूचना पुलिस को दी। उधर, आशा के तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं, आसपास के लोगों का कहना था कि मां गुजर गई और पिता जेल चला गया, तीनों बच्चों का कैसे पालन-पोषण होगा।


मासूम विमल ने बताई पिता की क्रूरता
रंजीत की क्रूरता के बारे में उसके बेटे विमल ने पुलिस और आसपास के लोगों को बताया। विमल ने बताया कि उसकी मां को उसका पिता अकसर मारता-पीटता था।
मंगलवार की रात भी भुजिया बनाने के बाद पिता ने पहले उसकी मां को जमकर मारापीटा और फिर सिर पर ईंट से मारा। विमल, उसके भाई और बहन का रोना देख आसपास के लोगों की भी आंखें भर आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed