{"_id":"5d945b278ebc3e93d2290951","slug":"grp-arrested-smuggler-recovered-afim-pddu-railway-station-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जीआरपी ने झारखंड से लाई गई अफीम के साथ पकड़ा तस्कर, कीमत लाखों में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: जीआरपी ने झारखंड से लाई गई अफीम के साथ पकड़ा तस्कर, कीमत लाखों में
Wed, 02 Oct 2019 01:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 02 Oct 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के चंदोली जिले में एक रेलवे स्टेशन पर जीआरपी को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। रेलवे पुलिस ने एक अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है, उसके पास से अफीम बरामद हुई है।
विज्ञापन
चंदौली जिले की पीडीडीयू जीआरपी ने मंगलवार रात स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या- सात और आठ के पश्चिमी छोर के फुट ओवरब्रिज के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। युवक के पास से दो किलो अफीम बरामद हुई है।
विज्ञापन
बरामद अफीम की कीमत 20 लाख रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहबाज आलम के रूप में हुई है, जो चतरा (झारखंड) के वशिष्टनगर थाना क्षेत्र के जोरी गांव का निवासी है। जीआरपी के अनुसार शाहबाज आलम अफीम चतरा से यूपी के बरेली ले जा रहा था।
विज्ञापन