फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   grandson kill his grandfather at azamgarh

कलयुगी पोते ने लाठी से पीट-पीट कर ली दादा की जान, दादी भी घायल

Wed, 31 May 2017 10:46 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Wed, 31 May 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
grandson kill his grandfather at azamgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : demo
आजमगढ़ जिले के हदिसा गांव में एक युवक ने मंगलवार की दोपहर अपने ही दादा की लाठी से पीट-पीट कर हत्या कर दी। इस दौरान उसने अपनी दादी को भी घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद उक्त युवक बरदह थाने पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


  हदिसा गांव में हुई घटना ने सभी को दहलाकर रख दिया। जिसने भी सुना उसे विश्वास नहीं हुआ कि एक पौत्र अपने दादा की इस तरह से हत्या कर सकता है। मंगलवार की दोपहर गांव निवासी मुकेश 30 ने किसी बात से नाराज होकर अपने दादा बरखुराम राजभर (65) की लाठी से पीट-पीट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


इस दौरान उसने अपनी दादी सरयू देवी (60) पर भी हमला किया। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई गांव के लोगों ने उसे उपचार के लिए लालगंज स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया है। घटना को अंजाम देने के बाद मुकेश सीधे बरदह थाने पहुंचा। उसने पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जिसने भी यह बात सुनी वह सकते में आ गया। पुलिस ने मुकेश को हिरासत में ले लिया और घटना स्थल पर पहुंची। जहां बरखूराम राजभर का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गांव वालों की मानें तो मुकेश दिमागी रूप से बीमार था। उसने एक माह पूर्व ही अपनी पत्नी को बच्चों के साथ मारपीट कर घर से भगा दिया था। वह अब मायके में है।


इस संबंध में सीओ लालगंज सुकरम पाल तोमर ने बताया कि मृतक की पत्नी ने बताया कि उसका पौत्र दिमागी रूप से अस्वस्थ है। उसने मारा नहीं था बल्कि धक्का दिया था। धक्का लगने से उसके पति दीवार से टकरा गए और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed