{"_id":"578400734f1c1b117a13e07d","slug":"goods-laden-trucks-robbers-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान लदे ट्रकों को लूटने वाले गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सामान लदे ट्रकों को लूटने वाले गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 12 Jul 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
लुटेरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाफी बाईपास पर नुआंव तिराहे के समीप स्थित एक बगीचे में मुठभेड़ के बाद रविवार की रात क्राइम ब्रांच और लंका पुलिस की संयुक्त टीम ने पांच हजार के इनामी संजय यादव उर्फ संचम सहित चार अंतर प्रांतीय बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से लूटी गई 30 लाख रुपये की चाय पत्ती, ट्रक, वारदात में प्रयुक्त स्कार्पियो, दो बाइक, एक .32 बोर का अवैध पिस्टल व रिवाल्वर, पांच कारतूस बरामद किया है।
गिरफ्तार बदमाशों में से आजमगढ़ के सिधारी के पल्हनी के इनामी संजय यादव उर्फ संचम पर गाजीपुर जिले में पांच हजार और मऊ में पांच हजार का इनाम घोषित था। जबकि तीन अन्य चंदौली के अलीनगर के ओरी के रविकांत यादव, महेवा के रामचंद्र सोनकर और गाजीपुर के सादात थाने के मजुई के सुनील यादव हैं। मुठभेड़ के दौरान आजमगढ़ के जहानागंज के करिसा के सोनू चौबे और धर्मेंद्र भाग निकले।
एसएसपी आकाश कुलहरि ने सोमवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में बताया कि गौहाटी से 15 टन से अधिक चाय पत्ती लेकर दस चक्का ट्रक चला था। छह जुलाई को चालक को बंधक बनाकर गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र के मठिया बुजुर्ग गांव के पास ट्रक और चाय पत्ती लूट ली गई थी। पुलिस को पता चला कि बदमाश ट्रक के साथ नुआंव तिराहे के पास हैं।
विज्ञापन
घेरेबंदी करने पर संजय ने फायरिंग कर दी। क्राइम ब्रांच ने जवाबी फायरिंग कर चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, दो भाग निकले। बदमाशों ने बताया कि कुशीनगर से स्कार्पियो से ट्रक का पीछा कर गोरखपुर में लूटा था। पुलिस टीम में क्राइम ब्रांच के एसआई अतुल नारायण सिंह, ओम नारायण सिंह, विजय प्रताप सिंह, राकेश कुमार, लंका एसओ संजीव कुमार मिश्रा और रमना चौकी प्रभारी घनानंद त्रिपाठी शामिल रहे।