फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   girl student teasing again in bhu campus

बीएचयू में छात्रा के साथ फिर छेड़खानी, नशे में धुत बाइक सवार दो युवकों ने मारा धक्का

Mon, 16 Oct 2017 10:59 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 16 Oct 2017 10:59 AM IST
विज्ञापन
girl student teasing again in bhu campus
demo pic
बीएचयू में छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटनाएं रुक नहीं रही है। 21 सितंबर को परिसर के भारत कला भवन चौराहे पर छेड़खानी की घटना की जांच अभी चल ही रही है कि अंग्रेजी विभाग के पास एक छात्रा दो युवकों की छेड़खानी का शिकार हो गई। 
विज्ञापन


छेड़खानी की वारदात शाम चार बजे अंग्रेजी विभाग के सामने तब हुई, जब कला संकाय में पढ़ने के बाद छात्रा अपनी स्कूटी से घर जा रही थी। आरोप है कि छात्रा को दो बाइक सवार युवकों ने ठोकर मारी, इससे वह गिरते-गिरते बची।
विज्ञापन


पीछे मुड़कर इसका विरोध शुरू किया तो युवक उसे गाली देते हुए फिर उसकी ओर झपटे। हाथापाई की कोशिश की गई। घटना के समय कार्यवाहक कला संकाय अधिष्ठाता को लेने गई चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह उधर से लौट रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने तत्काल क्यूआरटी को बुलाया और पूछताछ शुरू की। पूछताछ में एक युवक ने अपना पता सीर गोवर्धनपुर बताया। चीफ प्रॉक्टर ने बताया कि गाड़ी चलाने वाला युवक शराब के नशे में था।

जब सर सुंदरलाल अस्पताल ले जाकर जांच कराने की बात कही तो पैर पकड़कर रोने लगा। इस पर उसे दुबारा कैंपस में न आने का लिखित माफीनामा लिया गया और आधार कार्ड की छायाप्रति लेकर छोड़ दिया गया। कहा, बाहरी युवकों के खिलाफ अभियान चलाकर जांच की जा रही है। 

विश्वविद्यालय प्रशासन सवालों के घेरे में

girl student teasing again in bhu campus
फाइल
छोटी-छोटी घटनाओं की सूचनाएं पुलिस को आनन-फानन में देने वाले विश्वविद्यालय प्रशासन ने छेड़खानी की घटनाओं से कोई सबक नहीं लिया है। छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना के दो आरोपी युवकों को पकड़ने के बाद खानापूरी कर छोड़ने से जाहिर होता है कि उसकी रुचि ऐसी घटनाओं पर पर्दा डालने की है।

ऐसा तब किया गया, जब 21 सितंबर को एक छात्रा से छेड़खानी के विरोध में आंदोलित छात्राओं पर 23 सितंबर की रात महिला महाविद्यालय में लाठीचार्ज करने को लेकर देश भर में हुए विरोध के बाद कुलपति प्रो.जीसी त्रिपाठी को छुट्टी पर जाना पड़ गया।

जानकार मानते हैं कि यदि मामले की जानकारी लंका पुलिस को दी जाती, आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाती तो शायद 21 सितंबर की घटना के आरोपी तक भी पहुंचना संभव हो सकता था।

यह इसलिए, क्योंकि 21 सितंबर को बीएफए छात्रा के साथ हुई घटना को लेकर अभी तक साफ नहीं हो सका है कि जिस व्यक्ति ने वारदात की थी, वह छात्र है या कोई बाहरी व्यक्ति।

ऐसे में इन युवकों से पुलिस की पूछताछ में कुछ सवालों के जवाब मिल सकते थे। आश्चर्यजनक बात तो यह भी है कि प्रॉक्टोरियल बोर्ड इस घटना को छेड़खानी मानने से बच रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed