{"_id":"5be144c9bdec226b327d70bb","slug":"girl-murder-and-deadbody-found-in-field-at-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में युवती की चाकू से गला रेत कर हत्या, खेत में फेंकी लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आजमगढ़ में युवती की चाकू से गला रेत कर हत्या, खेत में फेंकी लाश
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Tue, 06 Nov 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के आजमगढ़ में एक युवती की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने युवती की लाश को गन्ने के खेत में फेंक दिया। हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे लेकर थाने ले गई।
जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के चिलबिली दान चिलबिली गांव के सिवान में स्थित गन्ने के खेत में मंगलवार सुबह हत्या कर फेंकी हुई युवती की लाश मिली। इसे लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह खेत में गोबर फेंकने गई महिला ने शव देखा तो गांव के लोगों को बताया।
घटना की सूचना मिलने पर एसपी रविशंकर छवि, एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह फारेंसिक टीम और खोजी कुत्ता लेकर मौके पर पहुंचे। खोजबीन के दौरान शव के पास खून से सना चाकू पड़ा मिला। युवती के सिर और गर्दन पर चोट के कई निशान थे। पुलिस ने शव के शिनाख्त की कोशिश की लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार लाश किसी 20 वर्षीय युवती की है। इसका रंग गोरा था। टीशर्ट, नीले रंग की जिंस पैंट और जूती पहने हुए थी। उसके कान, नाक और गले में कुछ नहीं था। युवती के पहनावे आदि को देखने से वह किसी अच्छे घर की मालूम पड़ रही थी।

पीएम रिपोर्ट आने पर होगी कई जानकारी
demo pic
मंगलवार सुबह रौनापार थाने के चिलबिली दान चिलबिली गांव निवासी महिला सुशीला देवी खेत में गोबर फेंकने गई थी। इस दौरान उसने गांव के त्रिभुवन पटेल के गन्ने के खेत में युवती की लाश पड़ी देख लोगों को बताई तो प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। युवती के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। घटनास्थल लाटघाट-रौनापार मार्ग से सटा बताया जा रहा है।
इससे पुलिस का अनुमान है कि यह किसी बाहरी व्यक्ति का काम है। वह युवती को बहला-फुसलाकर यहां लाया और उसकी नृशंस हत्याकर लाश फेंक कर फरार हो गया ताकि उसकी पहचान न हो सके। हत्यारोपी ने युवती के गर्दन, सिर पर कई वार किया। दाहिने हाथ में भी चोट के निशान मिले।
जांच के दौरान शव से थोड़े दूर चाकू (खुखरी) पड़ी हुई मिली। इस तरह का चाकू अक्सर नेपाली लोगों के पास देखा जाता है। ऐसे में पुलिस लाश की पहचान और मामले के खुलासे के लिए स्थानीय नेपाली लोगों के विषय में भी पता लगवा रही है।
एसपी रविशंकर छवि ने बताया कि शिनाख्त होने पर पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण सहित अन्य बातों की जानकारी होगी। पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।