फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   girl murder in mau

मऊः युवती की हत्या कर खेत में फेंकी लाश, बलात्कार की आशंका

Sun, 12 Nov 2017 10:36 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो,अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 12 Nov 2017 10:36 AM IST
विज्ञापन
girl murder in mau
Murder
उत्तर प्रदेश के मऊ में एक युवती की हत्या कर गांव के बाहर मौजूद खेत में लाश फेंकी दी। मौके की स्थिति देखने से अनुमान लगाया जा रहा है कि युवती के साथ रेप के बाद उसकी दुपट्टे से गला घोटकर हत्या की गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस संबंध में कुछ बताने को कहा।
विज्ञापन


हलधरपुर थाना के इटैली गांव निवासी युवती शोभा 17 इटैली गांव निवासी बबन राजभर की पुत्री थी। शुक्रवार की शाम को मोबाइल पर बात करने के बाद शोभा मां से शौच करने की बात कहकर घर से निकली। इधर देर होने पर उसकी मां देवंती देवी और भाई रामजाने उसकी तलाश में निकले।
विज्ञापन


लेकिन शोभा का कहीं पता नहीं चला। रात को दस बजे के करीब हलधरपुर थाने की पुलिस गांव के प्रधान के दरवाजे पर पहुंची और उन्हें बताई कि सूचना मिली है गांव निवासी रिखदेव सिंह के ट्यूबवेल के पास मौजूद अरहर के खेत में युवती की लाश पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पुलिस को साथ लेकर प्रधान अरहर के खेत पहुंचे। वहां शोभा की लाश मौजूद थी। उसकी हत्या उसके दुपट्टे से गला घोटकर की गई थी। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस शोभा की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि शोभा की मोबाइल पर गांव के एक युवक का फोन आया। उससे बात करने के बाद शोभा घर से निकली थी। इस दौरान शनिवार को पुलिस युवक की तलाश में उसके घर पहुंची, तो वह घर से फरार मिला।

ऐसे में पुलिस को पूरा यकीन है कि शोभा की हत्या अशनाई में की गई है। सीओ मधुबन श्वेता आशुतोष का कहना कि बलात्कार के बारे में बिना पोस्टमार्टम रिपोर्ट आए कुछ कहना गलत होगा। वैसे प्रथम दृष्टया यह तय है कि प्रेम प्रसंग का मामला कहीं न कहीं जरूर है। जांच जारी है, पुलिस को सुराग भी मिले है जल्द ही आरोपी पकड़ा जाएगा।

युवती की मोबाइल से किसने दी पुलिस को सूचना

girl murder in mau
UP Police
हलधरपुर थाना क्षेत्र के इटैली गांव में शुक्रवार की रात हुई युवती की हत्या के मामले में पुलिस को मृतका के सेल फोन से फोनकर घटना की सूचना देने वाली बात चर्चा का विषय बना हुआ है।

जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि हैवानियत की शिकार हुई शोभा घर पर अपनी मां देवंती देवी और छोटे भाई रामजाने के संग घर पर रहती थी। उसके पिता बब्बन राजभर और बड़ा भाई रामू राजभर क्रमश: नागपुर और वाराणसी जीविकोपार्जन के लिए रहते थे।

फोन आने के बाद घर से निकली युवती की लाश मिलने की सूचना उसके गांव के लोगों को दूसरे दिन सुबह हुई। सबसे बड़ी बात है कि युवती की मोबाइल से पुलिस को सूचना दी गई कि अरहर के खेत में युवती की लाश पड़ी है।

मौके से पुलिस ने युवती के शव के साथ उसकी मोबाइल को भी बरामद किया। जांच के दौरान पता चला कि युवती गांव निवासी युवक के फोन आने के बाद घर से निकली थी। युवक फरार है। तो फिर पुलिस को युवती की मोबाइल से फोनकर घटना की सूचना किसने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed