फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Girl kidnapped from meerut and raped in varanasi

मेरठ से युवती का अपहरण कर बनारस में किया रेप

Wed, 18 Jul 2018 10:33 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 18 Jul 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
Girl kidnapped from meerut and raped in varanasi
demo pic
बनारस में मेरठ से युवती का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस गंभीरता से इसकी जांच कर रही है। पीड़िता की तहरीर पर एसपी सिटी के निर्देश पर मेरठ के परतापुर थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र निवासी युवती ने बताया कि वह सात माह पहले परतापुर क्षेत्र में गई थी। आरोप है कि एक युवक ने उसे लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठा लिया। इसके बाद परतापुर थाना क्षेत्र के एक होटल में ले जाकर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


बाद में आरोपी उसका अपहरण कर बनारस ले गया। युवती का आरोप है कि वहां सभी उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। साथ ही उसकी वीडियो भी बना ली। जब वह विरोध करती तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच युवती किसी तरह वहां से भाग निकली और घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। सोमवार को पीड़िता परिजनों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची और अफसरों से शिकायत की। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने पीड़िता का परतापुर थाने भेज दिया।

एसपी सिटी का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी अर्जुन निवासी बड़ा हसनपुर थाना किठौर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवती का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी युवक बनारस में बताया जा रहा है, जिसे पुलिस जल्द गिरफ्तार करेगी।


परतापुर थाने में युवती के परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने कहा कि वह पहले भी लिसाड़ीगेट पुलिस से शिकायत कर चुके थे। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस नेताओं के दबाव में काम नहीं कर रही है और आरोपी युवक को बचाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed