प्रेमी के घर में छिपी युवती भाग रही थी लोगों की नजरों से बचकर, तालाब में गिरने से हुई मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र में एक युवती को प्रेमी के घर देख लिया, तो लोगों की नजर से बचकर अपने घर के लिए भाग रही थी, तभी अचानक पोखरे(तालाब) में गिर गई। लोग जब तक उसे बाहर निकालते उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना के संबंध में युवती की बुआ के लड़के ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें गांव के एक युवक को आरोपित किया है। घटना के बाद से ही आरोपी युवक और उसके परिवार के लोग फरार हैं। पुलिस लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवाकर उनकी तलाश में जुटी हुई है।
मृतका बरदह थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। उसकी दो बहन और एक भाई हैं। युवती के माता-पिता और भाई-बहन गुजरात के सूरत में रहते हैं। जबकि वह घर पर अपने दादा-दादी को भोजन बनाने के लिए रुकी हुई थी। यहीं पर वह इंटर की पढ़ाई कर रही थी।
सहयोग के लिए युवती के बुआ का लड़का भी उसके साथ रहता था। युवती संबंध गांव के संदीप शर्मा से था। मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे युवती घर से निकली। काफी देर तक उसके न मिलने पर परिवार सहित आसपास के लोग उसे ढूंढने लगे। इस दौरान लोगों को शक हुआ कि युवती कहीं गांव के संदीप शर्मा के घर तो नहीं, रात करीब दस बजे परिवार और गांव के लोग उसको खोजते हुए संदीप के घर पहुंच गए, इस दौरान युवती लोगों की नजर से बचने के लिए दूसरे दरवाजे से निकलकर भागने लगी।
उसे भागते देख लोग पीछे लगे तो वह पोखरे में गिर गई। गहरे पोखरे के पानी में गिरने से किसी की हिम्मत नहीं हुई तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जाल डालकर युवती की लाश को पानी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के संबंध में युवती के बुआ के लड़के ने थाने में तहरीर दी। पुलिस, संदीप शर्मा के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा में केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई। सीओ लालगंज अजय यादव ने बताया कि संदीप शर्मा सहित उसका पूरा परिवार घर छोड़कर फरार है। पुलिस तलाश में जुटी हुई है।