फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाजीपुर में ट्रक पलटने से चार की मौत, थाना फूंका

Sun, 19 Feb 2017 10:57 AM IST
ब्यूरो, गाजीपुर, अमर उजाला
ब्यूरो, गाजीपुर, अमर उजाला Updated Sun, 19 Feb 2017 10:57 AM IST
विज्ञापन
Ghazipur Truck overturns, killing four villagers torch police station
villagers torch police station - फोटो : अमर उजाला

गहमर थाने में ट्रक पलटने से शनिवार की शाम चार लोगों की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने गहमर थाना सहित एसओ की जीप, तीन ट्रक सहित कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया और थाने में घुसकर पुलिस कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

Ghazipur Truck overturns, killing four villagers torch police station
ghazipur baval - फोटो : अमर उजाला
थाने के अंदर रखे कंप्यूटर, बाइक और मेज-कुर्सी को बाहर निकालकर आग के हवाले कर दिया।   ऐसा होने के पीछे घटना के काफी देर बाद मौके पर पुलिस का न पहुंचना बताया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक ट्रक के नीचे दबे एक शव को निकाल जा चुका था। देर रात डीएम, एसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।
Ghazipur Truck overturns, killing four villagers torch police station
ghazipur baval - फोटो : अमर उजाला
धान की भूसी लादकर बिहार से  जिला मुख्यालय जा रहा ट्रक गहमर यूनियन बैंक के पास गड्ढे में पलट गया।  जिससे ट्रक के नीचे दबने से राजकुमार (06) पुत्र कमलेश राम उर्फ नाटा  सहित चार लोग की मौत हो गई है।  घंटों प्रयास के बाद ट्रक के नीचे दबे लोगों में से किसी तरह एक की लाश अभी तक निकाली गई है। ग्रामीणों द्वारा शव को निकालने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ghazipur Truck overturns, killing four villagers torch police station
ghazipur baval - फोटो : अमर उजाला
उधर ट्रक पलटने की सूचना के बाद भी पुलिस के मौके पर नहीं पहुंचने से ग्रामीण आग बबूला हो उठे। लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने खड़ी ट्रकों में पहले तोड़फोड़ की। इसके बाद उसमें एक-एक कर आग लगा दी। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ थाने पहुंची और थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद थाने में रखे सामानों को बाहर निकालकर उसे आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
Ghazipur Truck overturns, killing four villagers torch police station
ghazipur baval - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों के ताडंव को देख डरे-सहमे पुलिस कर्मी थाना छोड़कर भाग खड़े हुए।  समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों का उपद्रव थाने पर जारी था। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने समाचार लिखे जाने तक गाड़ियों में तोड़फोड़ जारी रखा। उधर घटना के बाद जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री तथा पुलिस कप्तान सुभाष चंद्र दुबे, एसपी सिटी केसी गोस्वामी, एसपी ग्रामीण अनिल सिसौदिया सहित कई थानों की फोर्स, पीएसी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed