फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   gangrape with minor girl in jaunpur two times

मां की डांट से गुस्सा होकर घर से निकली किशोरी से दरिंदगी, आधे घंटे में दो बार रेप

Tue, 10 Oct 2017 01:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 10 Oct 2017 01:46 PM IST
विज्ञापन
gangrape with minor girl in jaunpur two times
demo pic
मां की डांट से क्षुब्ध होकर घर से निकली एक किशोरी दरिंदगी का शिकार हो गई। पड़ोसी गांव के दो युवकों ने उसका भरोसा तोड़ा और बारी बारी से रेप किया। इसके बाद उसे भदोही के सरायकंसराय रेलवे स्टेशन के पास छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


वहां से किशोरी किसी तरह जंघई रेलवे स्टेशन के पास पहुंची जहां उसकी खोज में लगे परिवार के लोग मिल गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


 जौनपुर जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी सात अक्तूबर की शाम मां की डांट से नाराज होकर मौसी के पास जाने के लिए घर से निकली। रास्ते में उसे पड़ोसी गांव कसेरवा का एक युवक मिला। युवक को वह पहचानती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने युवक से जंघई रेलवे स्टेशन पर छोड़ने की बात की तो वह राजी हो गया। उसने स्टेशन छोड़ने के लिए उसे बाइक पर बैठा लिया। रास्ते मे एकांत पाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

फिर अपने एक साथी को फोन करके बुला लिया और कहा कि तुम इसे इसकी मौसी के घर छोड़ आओ। वह युवक उसे गाड़ी पर बैठाकर ले गया, फिर उसने भी मौका पाकर रास्ते में उसके साथ दुष्कर्म किया। 

महिला की मदद से पहुंची जंघई स्टेशन

gangrape with minor girl in jaunpur two times
दुष्कर्म के बाद उसने किशोरी को भदोही जिले के सरायकंसराय रेलवे स्टेशन के पास छोड़ दिया और फरार हो गया। किशोरी रात भर स्टेशन पर पड़ी रही। सुबह एक महिला को उसने आपबीती सुनाई तो उसने उसे जंघई स्टेशन छोड़वा दिया।

इधर, किशोरी की तलाश में परेशान उसके परिजन भी सुबह जंघई स्टेशन पहुंचे थे जहां वह मिल गई। उसने परिजनों से आपबीती सुनाई तो लोग सन्न रह गए। पीड़ित किशोरी को लेकर उसके परिजन आठ अक्तूबर की देर शाम को मीरगंज थाने पहुंचे जहां दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।

मामले में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजय राय ने कहा कि पीड़ित किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने कसेरवा गांव निवासी मंगला सिंह व भोला सिंह के खिलाफ 363, 376, 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश दी लेकिन दोनों आरोपी घर से फरार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed