{"_id":"5ab9d7564f1c1b264e8b474c","slug":"gang-rape-with-teenager-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आजमगढ़ में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी हिरासत में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 28 Mar 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की भोर में एक किशोरी के सिर पर हमला कर दो युवकों ने उसे बेहोश कर दिया और घर से करीब कुछ दूर स्थित ट्यूबवेल पर खींच ले गए। सुबह किशोरी वहां अस्तव्यस्त कपड़ों में बेहोश पड़ी मिली।
घरवालों ने पुलिस को सूचना देकर उसे सीएचसी लालगंज में भर्ती कराया। पुलिस ने हत्या और दुराचार के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया पर चिकित्सक के न रहने से मेडिकल हो नहीं पाया। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी मंगलवार की भोर में करीब पौने चार बजे घर के बाहर शौचालय की तरफ जा रही थी। तभी पड़ोस के एक युवक सहित दो लोग पीछे से आए और उसका मुंह दबाकर करीब चार सौ मीटर दूर एक ट्यूबवेल पर खींच ले गए।
विज्ञापन
इस दौरान किशोरी ने एक युवक को पहचान लिया व शोर मचाने लगी तो दूसरे युवक ने उसके सिर पर डंडे मार दिया। इससे वह बेहोश हो गई। उसके बाद क्या हुआ उसे नहीं मालूम। उधर, जगने के बाद घरवाले उसे खोजने लगे। ट्यूबवेल पर वह बेहोश हाल में मिली उसके कपड़े अस्तव्यस्त थे।
आनन-फानन में उसे सीएचसी लालगंज ले जाया गया। साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या और दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पड़ोस के युवक को हिरासत में लिया है।
किशोरी को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया था पर देर शाम तक मेडिकल हो नहीं पाया था। सीओ लालगंज संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर बलात्कार और हत्या का प्रयास की धारा में उसके पड़ोसी सहित दो लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि होती है तो धारा तरमीम कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले के एक आरोपी पुलिस हिरासत में ले लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।